फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire broke out in three buses parked at Amritsar and Jalandhar depots

हादसा या साजिश: अमृतसर और जालंधर डिपों में खड़ी तीन बसों में लगी आग, एक जैसी घटना से सब हैरान

Fri, 04 Aug 2023 07:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 04 Aug 2023 07:46 PM IST
सार

पंजाब के अमृतसर और जालंधर डिपो में आग लगने से पंजाब रोडवेज की तीन बसें जल गई हैं। दो जिलों में एक जैसी घटना से कर्मचारी यूनियन आशंकित है। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। अमृतसर में एक और जालंधर में दो बसें आग की चपेट में आकर स्वाहा हो गईं।

विज्ञापन
Fire broke out in three buses parked at Amritsar and Jalandhar depots
जालंधर में आग की चपेट में रोडवेज बस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमृतसर में पंजाब रोडवेज के डिपो के अंदर खड़ी बस में गुरुवार की मध्यरात्रि अचानक आग लग गई। चंडीगढ़ से लौटी बस के चालक ने करीब 2:30 बजे बस को डिपो के अंदर खड़ा किया था। दमकल की गाड़ियों ने एक घंटे की मश्कत के बाद आग पर काबू पाया। रोडवेज कर्मियों ने इस बस के आस-पास खड़ी बसों को वहां से हटा कर दूर कर दिया। बस पूरी तरह जल गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पंजाब रोडवेज की बस गुरुवार की देर रात चंडीगढ़ से लौटी तो चालक ने उसे पंजाब रोडवेज की वर्कशाप में खड़ा कर दिया। इसके कुछ देर बाद बस में आग लग गई। तड़के करीब साढ़े चार-पांच बजे रोडवेज के कर्मियों ने बस से आग की लपटें निकलते देखा तो दमकल विभाग को सूचित किया। आनन-फानन बाकी बसों को वहां से हटाया गया। 
विज्ञापन


दमकल कर्मचारियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद बस में लगी आग पर काबू पाया। रोडवेज के अधिकारियों ने जांच शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त रोडवेज की वर्कशाप के अंदर करीब 50 बसें खड़ी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पनबस कर्मचारी यूनियन के नेता हीरा सिंह ने कहा कि घटना का पता विभाग के अधिकारियों लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें यह भी सूचना मिली है कि जालंधर डिपो में भी ऐसी ही घटना हुई है। विभाग को इसकी उच्चस्तरीय जांच करवानी चाहिए।

जालंधर में भी दो बसें जलीं

उधर, जालंधर में भी शुक्रवार को बस स्टैंड के डिपो नंबर-2 में खड़ी रोडवेज की बसों में अचानक आग लग गई। बस में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट को माना जा रहा है। घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक पहले एक बस में आग लगी लेकिन जब बस से आग की ज्यादा लपटें निकलने लगी तो बगल में खड़ी पनबस की बस को भी अपनी चपेट में ले लिया। 



आग लगने के बाद रोडवेज के कर्मचारियों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मौके पर आकर आग पर काबू पाया। आग लगने की घटना की जांच तकनीकी कमेटी करेगी। रोडवेज के कर्मचारियों के बताया कि इस आगजनी में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। जब आग लगी तब बस डिपो में खड़ी थी और पूरी खाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed