फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire broke out in the kitchen, cylinder exploded, roof flew away

Chandigarh News: किचन में लगी आग, सिलिंडर फटा, छत उड़ी

Thu, 10 Apr 2025 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the kitchen, cylinder exploded, roof flew away
चंडीगढ़। डड्डूमाजरा में बुधवार दोपहर घर में आग लगने से रसोई गैस सिलिंडर फट गया। जोरदार धमाके के साथ घर की टेंपरेरी छत उड़ गई। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। आग से घर में रखे कपड़े, बेड, एलईडी, जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान जल गया। इसकी सूचना मिलने पर सेक्टर-38 फायर स्टेशन से दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जोरदार धमाके से आसपास के लोग सहम गए।
विज्ञापन

दमकल विभाग को कंट्रोल रूम से 3:53 बजे सूचना मिली कि डड्डूमाजरा गांव में मकान नंबर 401 में आग लग गई है। सेक्टर-38 फायर स्टेशन से एक गाड़ी और एक बुलेट बाइक मौके पर पहुंची। दमकल विभाग के अनुसार घर में महिला रूबी अपने दो बच्चों के साथ किराए पर रहती है। यह घर हरप्रीत सिंंह का है। रूबी घर में पापड़ तल रही थी। अचानक तेल में आग लग गई। महिला ने तेल में पानी फेंक दिया, जिससे तेल फैल गया और कमरे में आग लग गई। महिला तुरंत बच्चों को लेकर घर से बाहर भागी। इसी बीच सिलिंडर में आग लग गई और जोरदार धमाका हुआ। सिलेंडर फटने से घर की छत उड़ गई। घर की छत टेंपरेरी थी। घर में एक छोटा सिलिंडर भी पड़ा था, लेकिन उसमें गैस नहीं थी।
विज्ञापन


दमकल विभाग की गाड़ी गलियों में फंसी
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी तुरंत मौके पर दौड़ी लेकिन डड्डूमाजरा की तंग गलियों में गाड़ी फंस गई। कुछ जगहों पर ऊपर बिजली के तार थे। दमकल विभाग के कर्मचारियों को गाड़ी लगभग 600 मीटर दूर खड़ी करनी पड़ी। कर्मचारियों ने 500 मीटर लंबा पाइप लगाकर आग पर काबू पाया। हालांकि, बुलेट बाइक मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed