फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire broke out at Oxygen Generator Plant of Government Multi Specialty Hospital of Chandigarh 

चंडीगढ़ में हादसा: सेक्टर 16 अस्पताल के ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट में लगी आग, सुबह शॉर्ट सर्किट से हुई घटना 

Sun, 09 Jan 2022 10:51 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 09 Jan 2022 10:51 AM IST
सार

ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट बंद होने के कारण बड़ी अनहोनी होने से टल गई। मौजूदा समय में अस्पताल में कोरोना संक्रमित ऑक्सीजन की कमी वाले जितने भी मरीज भर्ती हैं उन्हें ऑक्सीजन सिलिंडर के माध्यम से ही ऑक्सीजन दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Fire broke out at Oxygen Generator Plant of Government Multi Specialty Hospital of Chandigarh 
जीएमएसएच 16 के ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर 16 स्थित गवर्नमेंट मल्टी स्पेशयलिटी हॉस्पिटल के ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट में रविवार अल सुबह तीन बजे अचानक आग लग गई। फायर अलार्म बजते ही सुरक्षाकर्मियों ने अग्निशमन दल को इसकी सूचना दी। जिससे कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। इसकी जानकारी मिलने पर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुमन सिंह व उप निदेशक स्वास्थ्य डॉ. वीके नागपाल भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट बंद होने के कारण बड़ी अनहोनी होने से टल गई। मौजूदा समय में अस्पताल में कोरोना संक्रमित ऑक्सीजन की कमी वाले जितने भी मरीज भर्ती हैं उन्हें ऑक्सीजन सिलिंडर के माध्यम से ही ऑक्सीजन दिया जा रहा है। वहीं स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग ने भी मौके पर जाकर घटनाक्रम की जानकारी ली और ऐसी घटनाओं को लेकर भविष्य में सचेत रहने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed