{"_id":"60ae3caf8ebc3ea39c3b172a","slug":"fire-breaks-out-in-slums-outside-rail-coach-factory-in-kapurthala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में आग का तांडव: रेल कोच फैक्टरी के बाहर लगी भीषण आग, 250 झुग्गियां जलकर राख, 1000 लोग बेघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला में आग का तांडव: रेल कोच फैक्टरी के बाहर लगी भीषण आग, 250 झुग्गियां जलकर राख, 1000 लोग बेघर
Wed, 26 May 2021 06:01 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 26 May 2021 06:01 PM IST
सार
दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया। बेघर हुए लोगों के लिए कपूरथला जिला प्रशासन रहने और खाने का इंतजाम करने में जुटा है। रेल कोच फैक्ट्री के बाहर लगभग 500 झुग्गियां हैं, इनमें से 250 जल कर राख हो गई हैं।
विज्ञापन
कपूरथला में झुग्गियों में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुल्तानपुर लोधी रोड पर रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ) के बाहर स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार सुबह 11 बजे अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि आरसीएफ के गेट नंबर तीन से लेकर हुसैनपुर स्टेशन के बीच के दो किलोमीटर के फासले में फैल गई। आग से करीब 250 झुग्गियां जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
आग लगने की सूचना मिलते ही कपूरथला, सुल्तानपुर लोधी और आरसीएफ दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान कई झुग्गियों में रखे सिलिंडर भी ब्लास्ट हुए, जिससे आग और तेजी से फैली। आगजनी से एक हजार के करीब लोग बेघर हो गए। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं, अब तक यहां करीब चार-पांच बार पहले भी आग लग चुकी है।
विज्ञापन
कपूरथला फायर स्टेशन के सब फायर अफसर रविंदर कुमार ने बताया कि बुधवार को 11 बजकर 20 मिनट पर उन्हें आरसीएफ के बाहर झुग्गियों में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वे दमकल विभाग की गाड़ियों और स्टाफ को लेकर मौके पर पहुंचे। सुल्तानपुर लोधी और आरसीएफ का दमकल विभाग भी पानी से भरी गाड़ियों लेकर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आग काफी ज्यादा फैली हुई थी। इस कारण आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। चौकी भुलाणा की पुलिस ने बताया कि यहां पर करीब 500 झुग्गियां बनी हैं। आग से करीब 250 झुग्गियां जलकर राख हो गई हैं। आर्थिक नुकसान का तकाजा लगाया जा रहा है।
एसडीएम सुल्तानपुर लोधी डॉ. चारूमिता ने बताया कि झुग्गियों में आग लगने से बेघर हुए लोगों को राहत दी जा रही है। उनके खाने की व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से जुटा हुआ है। आरसीएफ के पीआरओ जितेश कुमार ने बताया कि जहां पर झुग्गियों में आग लगी उसकी दूसरी ओर ट्रैक पार आरसीएफ की सीमा के अंदर एलपीजी गैस का गोदाम है। जहां पर एहतियातन फायर ब्रिगेड की गाड़ी तैनात कर दी गई थी।