{"_id":"63613a90de93b47f8b25b76d","slug":"fire-breaks-out-in-electric-scooty-showroom-due-to-explosion-of-gas-cylinder-in-narnaul","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul News: इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में गैस सिलिंडर फटने से लगी आग, गनीमत- जानमाल की हानि नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narnaul News: इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में गैस सिलिंडर फटने से लगी आग, गनीमत- जानमाल की हानि नहीं
Tue, 01 Nov 2022 08:59 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 01 Nov 2022 08:59 PM IST
सार
स्कूटी शोरूम मालिक शमशेर सिंह ने बताया कि उसका रेवाड़ी रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटी का शोरूम है। वह शाम छह बजे शोरूम से चला गया था। बाद में यहां गार्ड रहता है। गार्ड चाय बनाने के लिए घरेलू गैस सिलिंडर रखता है। अचानक गैस सिलिंडर फट गया जिससे यह आग लग गई।
विज्ञापन
आग बुझाते दमकल कर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नारनौल में रेवाड़ी रोड स्थित इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में रसोई गैस सिलिंडर फट जाने से आग लग गई। सिलिंडर फट जाने से शटर एवं शीशे टूट कर रोड तक आकर बिखर गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची चार दमकल गाड़ियों से आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है शोरूम के अंदर 13 स्कूटियां खड़ी थी जिनको आसपास के दुकानदारों ने आग फैलने से पहले ही बाहर निकाल लिया था। इस वजह से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रेवाड़ी रोड पर विमान मोटर्स के नाम से इलेक्ट्रिक स्कूटी का शोरूम है। इस शोरूम में गैस सिलिंडर रखा था। वहां गार्ड गैस पर कुछ बनाना चाह रहा था। अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई थी। आग लगने पर वह शोरूम से बाहर आ गया। कुछ देर में सिलिंडर फट गया, जिससे शोरूम में आग लग गई। आसापास के दुकानदारों ने अंदर खड़ी सभी 13 स्कूटियों को बाहर निकाला तब तक आग बहुत तेजी से फैल गई थी। आग देखकर लोगों की मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची चार दमकल गाड़ियों ने लगभग एक घंटे के अंदर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
स्कूटी शोरूम मालिक शमशेर सिंह ने बताया कि उसका रेवाड़ी रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटी का शोरूम है। वह शाम छह बजे शोरूम से चला गया था। बाद में यहां गार्ड रहता है। गार्ड चाय बनाने के लिए घरेलू गैस सिलिंडर रखता है। अचानक गैस सिलिंडर फट गया जिससे यह आग लग गई। कोई जन हानि नहीं हुई। अभी कितना माल जल गया, इसके बारे में तो सुबह ही बताया जा सकता है।
विज्ञापन