फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fire breaks out at factory in Kundli of Haryana

सोनीपत: बटन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 8 मजदूर झुलसे, दो की हालत गंभीर, दिल्ली रेफर

Sun, 01 Mar 2020 09:27 AM IST
ajay kumar अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 01 Mar 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at factory in Kundli of Haryana
बटन फैक्ट्री में लगी भीषण आग।

औद्योगिक क्षेत्र स्थित बटन फैक्ट्री में रविवार सुबह लगी आग से आठ मजदूर झुलस गए। घायलों को नरेला के राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो को गंभीर हालत के चलते दिल्ली के पंत अस्पताल में रेफर कर दिया गया। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


आगजनी के दौरान फैक्ट्री के अंदर 49 मजदूर थे। फैक्ट्री एरिया में सुरक्षा के लिए तैनात क्विक रिस्पांस टीम ने आग लगी देख फायर ब्रिगेड को सूचित किया। साथ ही बचाव अभियान चलाकर फैक्ट्री में घुसे मजदूरों को बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग से फैक्ट्री मालिक को भारी नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


कुंडली औद्योगिक क्षेत्र के फेज-4 सेक्टर 57 स्थित एरो एंटरप्राइजेज बटन फैक्ट्री में शनिवार रात को 49 मजदूर काम कर रहे थे। रविवार सुबह करीब 6 बजे अचानक फैक्ट्री में आग भड़क गई। जिससे मशीनों के बीच काम कर रहे मजदूर अंदर फंस गए। अन्य कर्मियों ने बाहर भागकर जान बचाई। इसी बीच कंपनी के पास गश्त करते हुए पहुंची क्विक रिस्पांस टीम ने आग लगी देख मामले से फायर ब्रिगेड को अवगत कराया। साथ ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

इस दौरान अंदर फंसे आठ मजदूरों को बाहर निकाला। हालांकि तब तक वह आग से झुलस गए थे। आग में झुलसे मजदूर सुरेंद्र, अमरजीत, नरेंद्र सिंहपाल, श्रीधर, अंकित, शंभू यादव, प्रवीन, रमेश को बाहर निकालकर नरेला, दिल्ली के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में दाखिल करवाया गया। 

जहां सुरेंद्र व अमरजीत को गंभीर हालत के चलते दिल्ली के पंत अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहीं आगजनी की सूचना के बाद कंपनी मालिक राहुल जैन भी मौके पर पहुंच गए। साथ ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंचे। डीएसपी हरेंद्र व कुंडली थाना प्रभारी रवींद्र के साथ एसआई देवेंद्र व सतबीर ने भी मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज करने का प्रयास शुरू कर दिया है। 

क्विक रिस्पांस टीम के सदस्यों ने बचाईं कई जिंदगी 
कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर उद्योगपतियों ने एक क्विक रिस्पांस टीम बना रखी है। टीम ने गश्त के दौरान धुआं उठता दिखा तो तुरंत मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को अवगत कराने के साथ ही कंपनी में लगे अग्निशमन सिस्टम की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया।

साथ ही सीढ़ी के रास्ते छत से मजदूरों को बाहर निकाला गया। टीम के सदस्य गुरदीप ने बताया कि सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते एक मजदूर को बाहर निकाला। वहीं अन्य मजदूरों को भी बाहर निकलने में मदद की गई। बाद में झुलसे हुए मजदूरों को बाहर निकालते ही उन्हें अस्पताल पहुंचाने में मदद की गई। 

कुंडली में किराए पर रहते हैं मजदूर 
हादसे में झुलसे मजदूर कुंडली क्षेत्र में ही किराए पर रहते है। उनके परिजनों से संपर्क का प्रयास किया जा रहा है। घायल मजदूर यूपी के हरदोई व कानपुर क्षेत्र के बताए गए हैं। साथ ही एक मजदूर नेपाल का रहने वाला है। हालांकि उनके बयान दर्ज नहीं हो पाने के कारण उनके पैतृक स्थल के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।
 
फैक्ट्री मालिक को आग से भारी नुकसान
फैक्ट्री मालिक को आग से भारी नुकसान हुआ है। फैक्ट्री में मशीनों के साथ ही कच्चा व तैयार माल भी आग की भेंट चढ़ गया। साथ ही बिल्डिंग भी आग के कारण जर्जर हो गई। आकलन के बाद ही नुकसान के बारे में पूरा पता लग सकेगा।  

कुंडली स्थित एरो एंटरप्राइजेज बटन कंपनी में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसमें करीब 8 मजदूर झुलस गए। उनमें से दो की हालत गंभीर है। घायलों के बयान दर्ज करने का प्रयास किया जा रहा है। आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट बताया जा रहा है। मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए गए हैं। मामले की गहनता से जांच जारी है।  रवींद्र कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed