फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fire at PNB, policeman burn alive

बैंक की आग में जिंदा जला पुलिसकर्मी

Mon, 15 Sep 2014 01:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Mon, 15 Sep 2014 01:09 PM IST
विज्ञापन
fire at PNB, policeman burn alive

पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में शनिवार रात लगी आग में सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी जिंदा जल गया। हादसा उस वक्त हुआ जब सुरक्षा में तैनात अन्य चार पुलिसकर्मी बैंक से बाहर गए हुए थे।

विज्ञापन


हादसे के कारणों की जांच के बाद एसपी हामिद अख्तर ने बैंक की सुरक्षा में तैनात चार अन्य पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। जांच में इन चारों पुलिसकर्मिर्यों को दोषी पाया है।
विज्ञापन


ड्यूटी पर होने के बावजूद हादसे के दौरान ये चारों पुलिसकर्मी नदारद थे। सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मियों में गार्ड इंचार्ज ईएएसआई संदीप, राजकपूर, जगदीप और कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार हैं। बताया जा रहा है कि चारों घटना के वक्त ड्यूटी होने के बावजूद गैरहाजिर रहते हुए कहीं खाना खाने चले गए थे जिसे गंभीर अपराध मानते हुए एसपी ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेना से था रिटायर

fire at PNB, policeman burn alive

आग की चपेट में आने से जिस सुरक्षाकर्मी की मौत हुई थी वह पुलिस विभाग की ओर से लगाया गया था। मृतक गुड़गांव जिले का रहने वाला था। सेना से रिटायर होने के बाद उसने पुलिस ज्वाइन की थी। रविवार सुबह मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

गोकुलगेट पुलिस चौकी के एएसआई धर्मपाल ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक में लगी आग में झुलसा शख्स पुलिसकर्मी महीपाल सिंह (45) था और वह गुड़गांव जिले के कासन का रहने वाला था। पिछले काफी समय से उसकी ड्यूटी बैंक की सुरक्षा में लगाई गई थी। धर्मपाल के अनुसार, मृतक और उसके तीन अन्य विभागीय साथी भी बैंक के ही एक कमरे में साथ रहते थे।

हालांकि बैंक की सुरक्षा में लगे कुल चार पुलिसकर्मियों में से तीन उस वक्त मौके पर मौजूद नहीं थे। इधर, पुलिसकर्मी महीपाल की मौत के बाद रविवार को उसके बदहवास परिजन मोर्चरी पहुंचे जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। जांच में बैंक में लगी आग का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

मृतक के परिवार को मिलेगा मुआवजा

fire at PNB, policeman burn alive

रेवाड़ी के एसपी हादिम अख्तर ने बताया कि ऑन ड्यूटी मौत होने के कारण पीड़ित परिवार को पुलिस विभाग की पॉलिसी के अनुरूप मुआवजा दिया जाएगा। सुरक्षा में मौजूद अन्य पुलिसकर्मी कहां थे। इस संबंध में अभी जांच चल रही है। आग लगने का कारण प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट होना ही आ रहा है।

वहीं आग लगने की घटना पर पीएनबी, सर्कुलर रोड शाखा के एजीएम राजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 20 हजार ग्राहकों के कागजात और कैश सुरक्षित हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत के अलावा बैंक में रखे फर्नीचर और इंटीरियर जल कर राख हो गए।

लेकिन बैंक अधिकारियों की मानें तो सुरक्षित लोहे के मोटे वॉल्ट में होने के कारण बैंक में रखा कैश और करीब 20 हजार ग्राहकों के कागजात पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस संबंध में बैंक के बाहर एक स्लिप भी चस्पा कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed