{"_id":"5c13cfbbbdec2253aa497059","slug":"fire-after-the-explosion-in-the-thermal-plant-in-ropar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः थर्मल प्लांट में धमाके के बाद लगी आग, कई कार हुई क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबः थर्मल प्लांट में धमाके के बाद लगी आग, कई कार हुई क्षतिग्रस्त
Fri, 14 Dec 2018 09:14 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोपड़ ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोपड़ ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 14 Dec 2018 09:14 PM IST
विज्ञापन
जनरेटर पर लगी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोपड़ स्थित गुरु गोबिंद सिंह सुपर थर्मल प्लांट में एक धमाके के बाद इंसूलेटर के पुर्जे उड़ कर कुछ दूरी पर खड़ी कारों पर जा गिरे। यह धमाका सुबह करीब सात बजे हुआ। धमाके के बाद थर्मल के यार्ड के भीषण आग लग गई। हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना की वजह से थर्मल प्लांट की पांच नंबर यूनिट बंद हो गई। यूनिट के जनरेटर ट्रांसफार्मर का इंसूलेटर फेल हो गया और धमाके से इंसूलेटर के पुर्जे उड़ कर कुछ दूरी पर खड़ी कारों पर जा गिरे जिससे तीन कारें क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
इस घटना के तुरंत बाद थर्मल प्लांट के मुख्य इंजीनियर घटना स्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के लिए थर्मल प्लांट की फायर ब्रिगेड को निर्देश दिए। इसके बाद फायर ब्रिगेड कर्मचारियों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया। थर्मल प्लांट के डिप्टी चीफ इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) सतविंदर सिंह ने बताया कि आग लगने के कारण इंसूलेटर का ही नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर का बचाव हो गया है। उन्होंने बताया कि आग लगने की घटना के कारण वित्तीय नुकसान नहीं हुआ लेकिन फिर भी ट्रांसफार्मर को चालू करने के लिए तीन चार दिन का समय लग जाएगा। प्लांट के अधिकारी अभी तक हुए नुकसान की पूरी तरह से पुष्टि नहीं कर रहे है पर जांच के बाद ही हादसे के कारणों तथा नुकसान का सही पता लग सकेगा। जिन लोगों की कारों का नुकसान हुआ है, वह नुकसान के मुआवजे को लेकर परेशान हैं।
विज्ञापन