फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Fir on punjabi folk singer kanwar grewal, after that acp said, it was a mistake

पहले नामी सूफी सिंगर पर केस, बाद में एसीपी बोले- गलती हो गई

Fri, 28 Oct 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 28 Oct 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
Fir on punjabi folk singer kanwar grewal, after that acp said, it was a mistake
प्रख्यात सूफी सिंगर कंवर ग्रेवाल - फोटो : File Photo
म्यूजिक कंपनी के मालिक को धमकियां देने के आरोप में थाना मोती नगर की पुलिस ने प्रख्यात सूफी सिंगर कंवर ग्रेवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बाद में पुलिस ने परचे से नाम वापस ले लिया। इसके लिए बाकायदा उसका प्रेस नोट भी जारी किया गया।
विज्ञापन


एसीपी का कहना है कि कंवर ग्रेवाल का नाम गलती से लिखा गया है। वहीं सूफी सिंगर पर मामला दर्ज करवाने वाले चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर 39 में रहने वाले फाइन टोन कंपनी के मालिक राजिंदर सिंह पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज हैं। उनका कहना है कि वह इस मामले में अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। पुलिस ने खुद की रिलीज की हुई क्राइम ब्रिफिंग और एफआईआर में सूफी सिंगर और उसके दो साथियों का नाम भी दिया।
विज्ञापन


देर शाम जब गायक पर मामला दर्ज होने की बात फैल गई तो आनन फानन में पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर इसे अपनी गलती बताया। पुलिस ने सूफी सिंगर के विदेशों में प्रमोटर दोस्त राकेश कुमार कौशल उर्फ रॉकी के खिलाफ ही मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई से नाराज शिकायतकर्ता बोले, अदालत जाएंगे

Fir on punjabi folk singer kanwar grewal, after that acp said, it was a mistake
प्रख्यात सूफी सिंगर कंवर ग्रेवाल - फोटो : File Photo
फाइन टोन म्यूजिक कंपनी के मालिक राजिंदर सिंह ने कहा कि वह पिछले काफी समय से म्यूजिक कंपनी चला रहे हैं। 2014 में उन्होंने सूफी गायक की कैसेट लांच की थी। उसके बाद उन्होंने पंजाबी सूफी गायक के साथ दो साल के लिए एग्रीमेंट साइन कर लिया कि वह दो साल तक उनकी कंपनी के साथ काम करेंगे।

एग्रीमेंट के मुताबिक उन्होंने देश और विदेशों में स्टेज शो भी करने थे। राजिंदर सिंह ने कहा कि राकेश कौशल अमेरिका का सिटीजन है, जबकि उसका एक घर मुंबई के अंधेरी में भी है। विदेशों में वह प्रमोटर का काम करता है। इसके लिए उन्होंने उससे बात की। जबकि चंडीगढ़ के रहने वाले सूफी सिंगर के दोस्त से स्टेज शो कराने की बात हुई। राजिंदर के मुताबिक सारी बात होने के बाद उन्होंने आरोपियों को 27 लाख रुपये की पेमेंट चेक द्वारा दे दी।

इसके बाद विदेशों में प्रमोट करने के बजाए आरोपियों ने सलाह कर शो करने की तैयारी कर ली। सूफी सिंगर का दोस्त सीधे खुद ही सारे स्टेज शो कराने लगा। इससे उनको काफी घाटा हो गया। उन्होंने सूफी सिंगर और अन्य दोनों आरोपियों को दिए हुए 27 लाख रुपये मांगे तो आरोपियों ने टाल मटोल शुरू कर दी। उसके बाद आरोपियों ने प्रोफेशनल किलर हायर कर उन्हें धमकियां दिलानी शुरू कर दी। उन्हें फोन आया कि वह उसे जान से मार देगा या उस पर तेजाब फेंक देगा। उन्होंने उसकी सारी बातें रिकार्ड कर ली।

फाइन टोन म्यूजिक कंपनी के मालिक पर तेजाब फिंकवाने की धमकियां देने का मामला

Fir on punjabi folk singer kanwar grewal, after that acp said, it was a mistake
प्रख्यात सूफी सिंगर कंवर ग्रेवाल - फोटो : File Photo
धमकियों के दौरान प्रोफेशनल किलर ने सूफी सिंगर, राकेश कौशल और एक अन्य का नाम भी लिया था। उसके बाद राजिंदर ने जून में इसकी शिकायत पुलिस को की। उन्होंने पुलिस को सारे सुबूत भी दे दिए। पुलिस की जांच के दौरान सारे आरोप सही पाए गए। पुलिस ने डीए लीगल की राय लेने के बाद तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

वहीं वीरवार देर शाम पुलिस से बात की गई तो पुलिस ने इसे अपनी गलती बताया। जब राजिंदर से दोबारा बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्होंने सूफी सिंगर का नाम पुलिस को दिया था। पुलिस ने उसे दी गई एफआईआर की कापी में भी सूफी सिंगर को आरोपी बनाया हुआ है। अब पुलिस उसे बाहर कैसे निकाल सकती है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में अदालत जाएंगे।

एफआईआर में सूफी सिंगर और उसके एक साथी का अभी तक नाम नहीं है। बल्कि इसमें सिर्फ रॉकी ही आरोपी है। पुलिस से गलती से सूफी सिंगर का नाम लिखा गया है। 
सौरव जिंदल, एसीपी पूर्वी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed