फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   FIR lodged against 1084 farmers for burning stubble in Punjab

Stubble Burning: पंजाब में लगातार तीसरे दिन घटे पराली जलाने के मामले, 1084 किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Mon, 20 Nov 2023 10:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 20 Nov 2023 10:27 PM IST
सार

अर्पित शुक्ला ने बताया कि आठ नवंबर से अब तक पुलिस टीमों ने 1084 एफआईआर दर्ज की हैं जबकि 7990 मामलों में 1.87 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस अवधि के दौरान 340 किसानों के राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री भी की गई हैं।

विज्ञापन
FIR lodged against 1084 farmers for burning stubble in Punjab
पराली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब पुलिस की सख्ती के बाद पराली जलाने की घटनाओं में कमी आने लगी है। सोमवार को राज्य में पराली जलाने के केवल 634 मामले सामने आए हैं। यह दीवाली के बाद अब तक की सबसे कम संख्या है। यह जानकारी विशेष डीजीपी (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह लगातार तीसरा दिन है जब राज्य में पराली जलाने के मामलों में कम से कम 28.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि रविवार और शनिवार को राज्य में क्रमशः 740 और 637 खेतों में आग लगाने के केस सामने आए। उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध की गई कार्रवाई के बारे में विवरण साझा करते हुए अर्पित शुक्ला ने बताया कि आठ नवंबर से अब तक पुलिस टीमों ने 1084 एफआईआर दर्ज की हैं जबकि 7990 मामलों में 1.87 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस अवधि के दौरान 340 किसानों के राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री भी की गई हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस और सिविल अधिकारियों के 1085 उड़नदस्ते पराली जलाने पर नजर रख रहे हैं। वहीं पुलिस कमिश्नर और एसएसपी की तरफ से जिला स्तर पर किसान नेताओं के साथ बैठक की जा रही है। डीएसपी ब्लॉक स्तर पर किसान नेताओं के साथ बैठक किसानों को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आठ नवंबर से अब तक कम से कम 2587 ऐसी बैठकें हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed