फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fined for sitting two people on a bike

बाइक पर दो लोग बिठाने पर जुर्माना

Sat, 27 Jun 2020 01:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Fined for sitting two people on a bike
चंडीगढ़। शहर में लोग कोरोना वायरस को हल्के में लेने लग गए हैं। प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं कर रहे। एक बाइक पर दो लोग, बिना मास्क पहनकर घूमना समेत कई नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इन पर लगाम लगाने के लिए शुक्रवार को एसडीएम साउथ के एरिया में एक अभियान चलाया गया, जिसमें तीन स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने मिलकर नियम तोड़ रहे लोगों पर कार्रवाई की। उधर, सुखना पर बिना मास्क पहने सैर करने आने वाले लोगों के खिलाफ की भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सेक्टर-34, 36, 39, मलोया समेत अन्य थानों के अंतर्गत आने वाले इलाकों में प्रशासन की तरफ से नियुक्त किए गए स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने कई जगह सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, क्वारंटीन के नियम समेत बाइक, ऑटो, कार और बस में तय संख्या से अधिक बैठाने वालों पर कार्रवाई की। इस दौरान करीब 50 लोगों पर जुर्माना लगाया गया। मौके पर ही जुर्माने की राशि का भुगतान कराया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रशासन ने बाइक पर सिर्फ एक, ऑटो में चालक के साथ एक सवारी और कार में चालक के साथ दो लोगों के बैठने की अनुमति दी है। इससे ज्यादा के बैठने पर जुर्माने का प्रावधान है। बाइक, ऑटो के लिए यह जुर्माना 500 रुपये है, जबकि कार के लिए 2000 रुपये और बस के लिए 3000 रुपये है। वहीं, सार्वजनिक स्थल पर थूकने पर, मास्क नहीं पहनने पर और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम तोड़ने पर 500 रुपये जुर्माना है। इसके अलावा होम क्वारंटीन के नियम तोड़ने पर 2000 रुपये के जुर्माने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed