फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fine imposed on lawmen for not working on time

Chandigarh News: तय समय पर काम नहीं करने पर कानूनगो पर लगाया जुर्माना

Sat, 13 Apr 2024 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Fine imposed on lawmen for not working on time
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग ने तय समय पर काम नहीं करने पर जींद के कानूनगों पर जुर्माना लगाया गया है। आयोग के मुताबिक अधिसूचित सेवा के तहत अपीलकर्ता ने भूमि पर फसल नहीं खड़ी होने पर निशानदेही करवाने के लिए आवेदन किया था। लेकिन निर्धारित समय सीमा में जब अपीलकर्ता की निशादेही नहीं हुई तो ईमेल के माध्यम से आयोग के पास अपील आई। इस मामले में आयोग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कानूनगो विनोद पर छह हजार रुपये जुर्माना, सुनील कानूनगों पर पांच हजार व एक अन्य मामले में ही सुशील पर नौ हजार रुपये जुर्माना लगाया। आयोग ने जींद के उपायुक्त को निर्देश देते हुए कहा है कि समय पर निशानदेही (डिमार्केशन) न करने पर संबंधित कानूनगों पर लगाए गए जुर्माने को उनके वेतन से काटा जाए और राज्य सरकार के खजाने में जमा कर आयोग को सूचित किया जाए। इसी प्रकार, नरवाना के तहसीलदार ने अधूरी जानकारी दी है और उन्हें जानकारी को 19 अप्रैल तक उपलब्ध करवाने के निर्देश आयोग द्वारा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed