सिटी ब्यूटीफुल में रिकार्ड तोड़ मतदान की जानिए खास बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मतदान केंद्र में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान
सेक्टर-9 के एक मतदान केंद्र में 75.03 और दूसरे में 72.46 फीसदी मतदान हुआ। सेक्टर-10 के दो मतदान केंद्रों में भी 68 से 72 फीसदी मतदान हुआ। पीजीआई के एक मतदान केंद्र में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ।
सेक्टर-16 के दो मतदान केंद्रों में 67 से 72 फीसदी और सेक्टर-22 में बने 10 मतदान केंद्रों में 71 से 77 फीसदी मतदान हुआ। सेक्टर-21 में बने पांच मतदान केंद्रों में 65 से 73 फीसदी वोटिंग हुई। सेक्टर-19 के पांच मतदान केंद्रों में 70 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। सेक्टर-27 के छह मतदान केंद्रों में 72 से 77 फीसदी मतदान हुआ। सेक्टर-28 के पांच मतदान केंद्रों में भी औसत 70 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। सेक्टर-34, 35, 36 के मतदान केंद्रों में भी भारी मतदान हुआ।
सबसे अधिक मतदान धनास की पुनर्वास कॉलोनी में
कई शहरी सेक्टरों में 75 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। गांवों और कालोनियों के कुछ मतदान केंद्रों में 85 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। सबसे अधिक मतदान धनास की पुनर्वास कॉलोनी में बने 11 मतदान केंद्रों में हुआ। वहीं सेक्टर-45 के कुछ बूथों में सबसे कम मतदान हुआ।
कालोनी नंबर पांच के लोगों को ही धनास की पुनर्वास कॉलोनी में स्थानांतरित किया गया है और कॉलोनी के जिन लोगों की वोट स्थानांतरित नहीं हो सकी थी उनके वोट पुराने बूथ सेक्टर-45 में थे। यानी कालोनी नंबर पांच से संबंधित नए और पुराने बूथों में ही सबसे कम औैर सबसे ज्यादा मतदान हुआ। शहर में सबसे अधिक मतदान कैंबवाला में बने बूथ नंबर 363 में हुई। यहां 91.92 फीसदी मतदान हुआ। वहीं, धनास में दो बूथों में 90 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। सबसे कम मतदान सेक्टर-45 में बने बूथ नंबर 331 में हुआ। यहां 29.22 फीसदी लोग ही वोट डालने आए।
इस बूथ नंबर पर पड़े अधिक वोट
बूथ नंबर--------------प्रतिशत
84-ए(धनास)----------90.14
84-के(धनास)----------90.39
363(कैंबवाला)----------91.92
453-ए(राम दरबार)-----88.87
484(सेक्टर-49)--------87.47
276(सेक्टर-38)--------86.10
और इस बूथ पर सबसे कम मतदान
331(सेक्टर-45)-------29.22
332(सेक्टर-45)------31.04
335(सेक्टर-45)------31.09
333(सेक्टर-45)------32.33
330(सेक्टर-45)------33.47