फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Finance worker murdered in Amritsar of Punjab

Amritsar News: लोन की किश्त लेने पहुंचे फाइनेंस कर्मी की हत्या, मां-बेटे और बहू ने उतारा मौत के घाट

Thu, 28 Sep 2023 06:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 28 Sep 2023 06:26 PM IST
सार

रमनदीप सिंह ने दीवार से ईंट उठा कर हरमनप्रीत सिंह के मुंह पर मारी तो वह नीचे गिर गया। इसके बाद काजल और उसकी सास ने जमीन पर गिरे लहूलुहान हरमनप्रीत पर ईंट-पत्थरों से वार किया। गंभीर हालत में घायल हरमनप्रीत सिंह को जीटी रोड स्थित अमनदीप अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Finance worker murdered in Amritsar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमृतसर के हकीमां गेट थानाक्षेत्र के इलाका मूलेचक्क में कर्ज की किश्त लेने पहुंचे फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की ईंट और पत्थरों से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इसमें सास-बहू समेत तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अंडरग्राउंड हो चुके हैं। थाना प्रभारी हरसंदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन


गुरदासपुर जिला के थाना कोटली सूरत मल्लियां के गांव गिलां निवासी गुरदेव सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मूलेचक्क निवासी रमनदीप सिंह, उसकी पत्नी काजल और उसकी मां के खिलाफ कार्रवाई कर दी है। गुरदेव ने पुलिस को बताया कि उसके चाचे का लड़का हरमनप्रीत सिंह घास मंडी, अमृतसर स्थित एमजी फाइनेंस कंपनी में रिकवरी का काम करता है। 

विज्ञापन

उसने बताया कि वह भी कई बार अपने चाचे के लड़के के साथ लोगों के घरों में किश्त लेने चला जाता था। मूलेचक्क निवासी रमनदीप सिंह का उक्त कंपनी में लोन चलता है, जो आगे ग्राहकों को कर्ज देता मगर कंपनी को पैसे (किश्तें) नहीं देता, क्योंकि वह भी उसी कंपनी में काम करता था तो आरोपी रमनदीप सिंह ने उसे किश्त सोच-समझ कर लेने आने की धमकी दी थी।

गुरदेव सिंह ने पुलिस को बताया कि 26 सितंबर 2023 को हरमनप्रीत सिंह उसे अपने साथ लाया और कंपनी के कर्मचारी संदीप सिंह और राजबीर कौर इकट्ठे होकर शाम करीब चार-पांच बजे वह आरोपी के घर कर्ज की किश्त लेने पहुंचे। उसके चाचे के लड़के ने जब आरोपी रमनदीप से पैसे देने को कहा तो उसकी पत्नी काजल और मां ने ललकारा और कहा कि उसे रोज-रोज किश्त मांगने आने का मजा चखा दो।

उसने बताया कि इस पर रमनदीप सिंह ने दीवार से ईंट उठा कर हरमनप्रीत सिंह के मुंह पर मारी तो वह नीचे गिर गया। इसके बाद काजल और उसकी सास ने जमीन पर गिरे लहूलुहान हरमनप्रीत पर ईंट-पत्थरों से वार किया। गुरदेव सिंह ने बताया कि जब उन लोगों ने शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गए और उन्होंने गंभीर हालत में घायल हरमनप्रीत सिंह को जीटी रोड स्थित अमनदीप अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed