फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Finance minister's new tax slab appeals to Chandigarh youth

युवाओं को भाया वित्त मंत्री का नया टैक्स स्लैब

Sun, 02 Feb 2020 02:18 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Finance minister's new tax slab appeals to Chandigarh youth
चंडीगढ़। 2020-21 के आम बजट के टैक्स स्लैब को युवाओं ने पास कर दिया है जबकि वरिष्ठों ने पुराने टैक्स स्लैब पर भरोसा जताया है। युवाओं का कहना है कि इस नए टैक्स स्लैब में उन्हें 33 हजार रुपये का फायदा होने वाला है। वरिष्ठ नागरिकों ने बताया कि नए टैक्स स्लैब में उन्हें 7 हजार रुपये का नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के आम बजट में आयकर को लेकर विशेष जोर दिया गया है। टैक्स को चार स्लैब में विभाजित किया गया है। 2.5 लाख से 5 लाख तक की आय पर 5 प्रतिशत, 5 लाख से 7.5 लाख की आय पर 10 प्रतिशत, 10 से 12.5 लाख की आय पर 15 और 12.5 से 15 लाख तक की आय पर 20 प्रतिशत टैक्स की व्यवस्था की गई है। इस टैक्स स्लैब में एक लाख मासिक आय वाले युवाओं को फायदा पहुंचा है। उनका कहना है कि उन्हें नए टैक्स स्लैब को अपनाकर लगभग 33 हजार रुपये का फायदा होगा।
विज्ञापन

सेक्टर-16 में रहने वाले ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ लंदन के ट्राइसिटी कोआर्डीनेटर साहिल जैन ने बताया कि आज के अधिकांश युवा एक लाख रुपये मासिक से ज्यादा की आय कर रहे हैं। पुराने टैक्स स्लैब में उन्हें नए स्लैब के हिसाब से 33 हजार रुपये अधिक देने पड़ रहे थे, अब वह 33 हजार रुपये टैक्स में बचत कर पाएंगे। बजट में नए और पुराने दोनों टैक्स स्लैब को अपनाने की व्यवस्था की गई है। इसका लाभ साहिल के पिता विनोद कुमार जैन को होगा। उन्होंने बताया कि उन्हे पुराने टैक्स स्लैब में सात हजार रुपये का फायदा है। इसलिए वह पुराने स्लैब का लाभ उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed