हरियाणा बजट पेश, जनता से जुड़ी 14 खास बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खट्टर सरकार का पहला पेश हो गया है। बजट में 'मेक इन हरियाणा' पर जोर दिया गया है। पढ़ें, बजट की 14 खास बातें।
बजट का आगाज वित्तमंत्री ने शायराना अंदाज से किया। उन्होंने कहा कि...
माना कि अंधेरा घना है
मगल दीया जलाना कहां मना है।
बजट में जनता के लिए मुख्य राहत की बात ये है कि कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है और ही वर्तमान टैक्स दरों में इजाफा हुआ है।
इसके अलावा led light और पीवीसी पाइप पर वैट कम किया गया है।
किस मद के लिए कितना बजट
कृषि................2036 करोड़
स्वास्थ्य...........1257 करोड़
शिक्षा के लिए...........4463 करोड़
सिंचाई, पानी के लिए...........2371 करोड़
बिजली के लिए...........6746 करोड़
स्थानीय निकाय के लिए...2215 करोड़
बजट की 14 खास बातें
- कोई नया टैक्स नहीं लगाया
- मौजूदा टैक्स में भी इजाफा नहीं
- led light और पीवीसी पाइप पर वैट कम
- जैव उर्वरकों पर वैट हटाने का प्रस्ताव
- 4000 गांव इंटरनेट से जोड़ेंगे
- सरस्वती नदी के लिए बोर्ड का गठन होगा
- पंचायत स्तर पर योगशालाएं खोली जाएंगी
- ग्राम सचिवालय स्थापित किए जाएंगे जाएंगे
- फसल विविधिकरण पर जोर दिया जाएगा
- गरीब की बेटी पर 41 हजार रुपये दिए जाएंगे।
- नहरों को जोड़ना प्राथमिकता। एसवाईएल का निर्माण प्राथमिकता
- शराब के ठेकों की नीलामी ई टेंडरिंग से होगी।
- ई स्टांप प्रणाली शुरू होगी।
- पांचवें वित्त आयोग का जल्द होगा गठन
हर वर्ग का ध्यान रखने की दावा
सूत्रों के मुताबिक बजट में सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला विकास और कृषि पर खास ध्यान रखेगी। मुख्यमंत्री खट्टर ने अपना रोडमैप दिखा कर सदन में यह संकेत दे दिया है कि सरकार बजट में किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखेगी।
हालांकि, श्वेत पत्र के जरिए भाजपा खजाने की माली हालत को उजागर कर चुकी है लेकिन अग्निपरीक्षा यही है कि सरकार अपनी आय के संसाधन कैसे बढ़ाएगी। डीजल और पेट्रोल पर वैट के बढ़े बोझ से कितनी राहत जनता को मिलेगी यह आज स्पष्ट होगा।
उम्मीद की जा रही है कि कई वर्षों के बाद यह पहला ऐसा बजट होगा, जो चुनावी रंग में नहीं रंगा होगा। राजनीतिक विशेषज्ञ इस बात को लेकर एकमत हैं कि इस बजट में भी हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट की छाप देखने को मिल सकती है। माना जा रहा है कि सरकार इस बजट के माध्यम से हरियाणा की जनता पर परोक्ष रूप से करों का बोझ डाल सकती है।
ये हैं चुनौतियां
हरियाणा में किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। पेट्रोल और डीजल पर सरकार ने वैट की दरें बढ़ाई हैं। किसान, व्यापारी और आम नागरिक इससे प्रभावित हुए हैं। अब नजर इस बात पर है कि विभिन्न योजनाओं के लिए राशि में कितनी वृद्धि की जाएगी। अनिल विज लंबे समय से स्वास्थ्य का बजट बढ़ाने की बात कह रहे हैं।
कांग्रेस ने नहीं डाला था कोई बोझ
कांग्रेस सरकार ने 2013 के बजट में 2443 करोड़ के राजस्व घाटे और वर्ष 2014 में 5012 करोड़ रुपये के घाटे वाला बजट पेश किया था। कांग्रेस ने चुनावी वर्ष होने के बावजूद अपने अंतिम बजट में प्रदेश की जनता पर न तो कोई नया बोझ डाला था और न ही कोई नया कर लगाया था। कांग्रेस ने अंतिम बजट को दलित कल्याण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर केंद्रित किया था।
कैसे तोड़ेंगे 'अभिमन्यू' बजट का चक्रव्यूट?
हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार का पहला बजट आज वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यू विधानसभा में पेश कर रहे हैं।
अब देखना यह है कि बजट के चक्रव्यूह को वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु कैसे तोड़ेंगे? क्योंकि प्रदेश की जनता उनसे और सरकार से काफी उम्मीदें लगाए बैठी है। हरियाणा में पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार आई है और उसकी परफारमेंस पहले बजट में ही झलकेगी।