Sonipat: बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में फंदे पर लटकी मिली अंतिम वर्ष की छात्रा, निदेशक ने कहा- डिप्रेशन में थी
भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज में इन दिनों फाइनल परीक्षाओं से पहले प्री-परीक्षाएं चल रही हैं। अन्य छात्राओं के साथ डिंपल भी परीक्षाएं दे रही थीं। चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार डिंपल काफी होनहार छात्रा थीं। वह सदैव परीक्षा में बढ़िया अंक लेती रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भगत फूल सिंह (बीपीएस) राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में बुधवार को एमबीबीएस की छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला है। छात्रा ने मां का फोन नहीं उठाया तो उन्होंने उसकी सहपाठी को फोन किया। जब सहपाठी ने जाकर उसके कमरे का दरवाजा खोला तो मामले का पता लगा। छात्रा का शव कमरे में पंखे पर पायजामे से लटका था।
महिला मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने महिला थाना खानपुर कलां व परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। रोहतक की छोटूराम कॉलोनी की रहने वाली डिंपल ने वर्ष 2018 में बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में दाखिला लिया था।
अब वह अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। वह कॉलेज के स्वर्ण जयंती हॉस्टल में कमरा नंबर-222 में रहती थी। बुधवार शाम को डिंपल की मां ने उसे कॉल की तो उसने कॉल रिसीव नहीं की। बाद में छात्रा की मां ने उसकी एक सहपाठी को कॉल की। इस पर छात्रा सहपाठी डिंपल को देखने गई तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। उसने अन्य छात्राओं के साथ दरवाजे को धक्का देकर खोला तो डिंपल पायजामा के सहारे पंखे पर लटकी थी।
छात्राओं ने कॉलेज के अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को अवगत कराया गया। महिला थाना खानपुर कलां से पुलिस मौके पर पहुंची। छात्रा को फंदे से उतार कर कॉलेज के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। छात्रा के परिवार को मामले की जानकारी दे दी गई है। महिला थाना खानपुर कलां की प्रभारी सुदेश ने कहा कि छात्रा का शव विच्छेदन गृह में रखवा दिया गया है। उनके परिवार वालों के बयान दर्ज करने के बाद उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
कॉलेज में चल रही प्री-परीक्षाएं
भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज में इन दिनों फाइनल परीक्षाओं से पहले प्री-परीक्षाएं चल रही हैं। अन्य छात्राओं के साथ डिंपल भी परीक्षाएं दे रही थीं। चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार डिंपल काफी होनहार छात्रा थीं। वह सदैव परीक्षा में बढ़िया अंक लेती रही है।
छात्रा का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटका होने की सूचना मिली थी। मृतक छात्रा डिंपल फाइनल वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। वह कई दिन में डिप्रेशन में थी, जिसका महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के साथ रोहतक में इलाज कराया जा रहा था। पुलिस के साथ परिजनों को अवगत करा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - डॉ. राजीव महेंद्रू, निदेशक, बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर।