फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Final match will be held today in 3 BRD and SGGS

थ्री बीआरडी और एसजीजीएस में आज होगा फाइनल मुकाबला

Thu, 23 Jun 2022 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Final match will be held today in 3 BRD and SGGS
चंडीगढ़। चंडीगढ़ स्पोर्ट्स कांप्लेक्स-42 में चंडीगढ़ स्टेट मेन्स हाकी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबले में थ्री बीआरडी एयरफोर्स ने सीआईएसएफ को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

थ्री बीआरडी एयरफोर्स की ओर से केरियापेंप ने मैच के 9वें मिनट में गोल दागकर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। इसके बाद सीआईएसएफ की ओर से विशाल राणा ने मैच के 26वें मिनट में गोलकर मैच 1-1 की बराबरी पर ला दिया।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों टीमें काफी आक्रामक होकर खेलीं लेकिन थ्री बीआरडी एयरफोर्स के अमनदीप सिंह ने मैच के 44वें मिनट में गोलकर टीम की बढ़त को एक बार फिर 2-1 कर दिया। इसी स्कोर पर टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में एसजीजीएस हॉकी क्लब-26 ने एजी पंजाब को 3-2 से हराया। एसजीजीएस हॉकी क्लब की तरफ से योगराज ने मैच के तीसरे, अंगदबीर ने मैच के आठवें और 55वें मिनट में गोल किया। एजी पंजाब की ओर से परविंदर ने मैच के 44वें और दीपांशु ने 60वें मिनट में गोल किया। अब प्रतियोगिता का फाइनल मैच थ्री बीआरडी एयरफोर्स और एसजीजीएस हॉकी क्लब-26 के बीच खेला जाएगा। फाइनल मैच वीरवार शाम को पांच बजे खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed