{"_id":"6517396dc35f9fe1710b6919","slug":"final-match-today-between-uttarakhand-cricket-association-and-york-cricket-club-delhi-chandigarh-news-c-16-pkl1043-250097-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन और यार्क क्रिकेट क्लब दिल्ली के बीच आज फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन और यार्क क्रिकेट क्लब दिल्ली के बीच आज फाइनल मुकाबला
विज्ञापन
चंडीगढ़। उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन की टीम ने प्लेयर्स-11 दिल्ली की टीम को 55 रनों से हराकर 28वीं ऑल इंडिया जेपी अत्रे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। दूसरे सेमीफाइनल में यार्क क्रिकेट क्लब दिल्ली ने इंडियन रेलवे पर 6 रनों से जीत दर्ज की। टूर्नामेंट का फाइनल मैच उत्तराखंड और यार्क क्रिकेट क्लब दिल्ली के बीच शनिवार को आईएस ब्रिंदा पीसीए स्टेडियम मोहाली में खेला जाएगा। क्रिकेट स्टेडियम-16 में खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन की टीम ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 317 का स्कोर बनाया। युवराज चौधरी के एक छक्के व सात चौकों की मदद से 82 रन, अवनीश के 65 रन, दीक्षांशु के नाबाद 51 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में प्रतीक ने तीन विकेट, कबीर बिश्नोई व अखिल ने एक-एक विकेट चटकाया। जवाब में प्लेसर्य-11 दिल्ली की पूरी टीम 44.3 ओवर में 262 रन पर सिमट गई। अक्षय सैणी ने 70 रन और दीपक ने 65 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में स्वप्लीनल सिंह ने 3 विकेट, अग्रीम तिवारी ने 2 विकेट और अवनिश ने 1 विकेट चटकाया।
भारतीय रेलवे छह रन से हारा मैच
वहीं, मुल्लांपुर में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में यार्क क्रिकेट क्लब दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.4 ओवर में पूरे विकेट खोकर 204 रन बनाए। अरुण चपराना ने 64 रन, सुमित ने 47 और वंश बेदी ने 28 रन बनाए। गेंदबाजी में राहुल शर्मा और राज चौधरी ने 3-3 विकेट, मोहम्मद सैफ ने 2 विकेट और रजत ने एक विकेट चटकाया। जवाब में भारतीय रेलवे ने 45.5 ओवर में 197 रन बनाए और मैच छह रन से हार गई। मृणाल देवधर ने 63 रन, शुभम चौबे ने 56 रन, मोहम्मद सैफ 17 और सागर सोलंकी ने 17 रन बनाए। विजेता टीम की तरफ से गेंदबाजी में विजन पांचाल और लखविंदर लाखा दोनों ने 3-3 विकेट, योगेश कुमार ने दो विकेट और अरुण ने एक विकेट चटकाया।