{"_id":"634ff1cee34f900899740fc0","slug":"final-dpr-of-palam-vihar-to-dwarka-metro-expansion-project-approved","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पालम विहार-द्वारका मेट्रो की अंतिम DPR स्वीकृत, सात स्टेशन बनेंगे, 1541 करोड़ रुपये होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पालम विहार-द्वारका मेट्रो की अंतिम DPR स्वीकृत, सात स्टेशन बनेंगे, 1541 करोड़ रुपये होंगे खर्च
Wed, 19 Oct 2022 06:20 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 19 Oct 2022 06:20 PM IST
सार
पालम विहार में रेजांगला चौक और द्वारका सेक्टर-21 स्टेशन को जोड़ने वाला मेट्रो एक्सटेंशन 8.40 किलोमीटर लंबा होगा, जिसमें चार किलोमीटर पालम विहार से गुरुग्राम में सेक्टर-111 और 4.40 किलोमीटर हिस्सा सेक्टर-111 से दिल्ली के सेक्टर-21 द्वारका तक होगा। पूरे रूट में सात स्टेशन होंगे।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम में पालम विहार और द्वारका सेक्टर-21 के बीच मेट्रो विस्तार परियोजना की अंतिम डीपीआर को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में बुधवार को चंडीगढ़ में हुई मंत्रिमंडल बैठक में इस पर मुहर लगाई गई। रेजांगला चौक, गुरुग्राम से सेक्टर-21, द्वारका के बीच बेहतर परिवहन संपर्क प्रदान करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
सरकार इस परियोजना पर 1541 करोड़ रुपये खर्च करेगी, बाकि खर्चा केंद्र उठाएगा। पालम विहार में रेजांगला चौक और द्वारका सेक्टर-21 स्टेशन को जोड़ने वाला मेट्रो एक्सटेंशन 8.40 किलोमीटर लंबा होगा, जिसमें चार किलोमीटर पालम विहार से गुरुग्राम में सेक्टर-111 और 4.40 किलोमीटर हिस्सा सेक्टर-111 से दिल्ली के सेक्टर-21 द्वारका तक होगा। पूरे रूट में सात स्टेशन होंगे। इस परियोजना से अधिकतम गुरुग्राम शहर दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
परियोजना सिरे चढ़ाने के लिए अनुबंध एवं अन्य संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर का जिम्मा नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के प्रशासनिक सचिव को सौंपा गया है। उन्हें मंत्रिमंडल ने नोडल अधिकारी मनोनीत करने की भी स्वीकृति दे दी है। यह परियोजना गुरुग्राम मेट्रो कॉरिडोर के पालम विहार स्टेशन, एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो कॉरिडोर के आईईसीसी स्टेशन और डीएमआरसी ब्लू लाइन के सेक्टर-21 द्वारका स्टेशन, एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो कॉरिडोर के साथ इंटरचेंज करेगा। इस मास रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम का सेक्टर-110 में द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ भी इंटरचेंज होगा। इससे एनसीआर में परिवहन प्रणाली की दक्षता बढ़ेगी।
विज्ञापन
परियोजना से ये लाभ होंगे
- दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की यात्रा करने वाले यात्रियों को सुगम परिवहन सुविधा मिलेगी
- सेक्टर-21, द्वारका मेट्रो स्टेशन पर चेक-इन सुविधा होगी
- मास रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम की शुरूआत से बसों की संख्या बढ़ेगी। निजी वाहनों के उपयोग व वायु प्रदूषण में कमी आएगी। सड़क आधारित वाहनों की गति में वृद्धि होगी
- ईंधन की खपत में कमी आएगी। वाहन संचालन लागत और यात्रियों का गंतव्य स्थल पर पहुंचने में कम समय लगेगा, इसके महत्वपूर्ण सामाजिक लाभ होंगे।
- दुर्घटनाओं में कमी आएगी, सड़क रखरखाव की लागत कम होगी