{"_id":"6e97282daf7924efae204fd86f6b8c4f","slug":"film-preview-of-punjabi-movie-fight-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘फाइट बैक’ में दिखेगा मिस्ट्री, एक्शन और रोमांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘फाइट बैक’ में दिखेगा मिस्ट्री, एक्शन और रोमांस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 13 Jan 2014 04:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी फिल्म फाइट बैक पंजाब के लिए एक प्रयोगात्मक फिल्म होगी। बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों के सितारों से सजी इस फिल्म का निर्माण हो रहा है लायसन प्रोडक्शन और ड्रीम पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले।
विज्ञापन
चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में फिल्म के प्रोड्यूसर दोविंदर सिंह और डायरेक्टर गुरचरण विर्क ने बताया कि कामेडी से हटके इस फिल्म में मिस्ट्री, एक्शन, ड्रामा और रोमांस होगा।
विज्ञापन
फिल्म की शूटिंग 25 जनवरी से शुरू होगी। इसे 35 दिनों में पूरा करने का शेड्यूल रखा गया है।
डायरेक्टर गुरचरण विर्क फिल्म इंडस्ट्री से 1983 से जुड़े हुए हैं। उन्होंने अब तक 14 टेलीफिल्में बनाई हैं जिनमें ‘फौजी दी फैमिली’ खास है।
फिल्म के एक्टर योगराज सिंह ने कहा कि फिल्म की टीम अच्छी है और यह पंजाबी इंडस्ट्री के ट्रेंड को बदलेगी। सरदार सोही और योगराज सिंह इसे लेकर उत्साहित हैं। वे नए लोगों के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में म्यूजिक सनी सिंह देंगे। इसकी शूटिंग चंडीगढ़ और मलेशिया में होगी। इसको इसी साल सितंबर में रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
यह है स्टार कास्ट
करतार चीमा, हरीश वर्मा, अंजना सुखानी, योगराज सिंह, सरदार सोही, हरमन बोपाराय, अमनदीप सिंह और पाली भूपिंदर जरनैल सिंह, नरेंदर नीना, प्रकाश गढ़ू, सतवंत बल, रमणीक संधू और देवी सिंह
कहानी, डायलाग और स्क्रीनप्ले-पाली भूपिंदर सिंह