फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   film on Chief Minister Parkash Singh Badal's life

अब बड़े पर्दे पर नजर आएगी मुख्यमंत्री की जिंदगी

Thu, 15 Jan 2015 06:33 PM IST
जगदीश जोशी/अमर उजाला, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)
जगदीश जोशी/अमर उजाला, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर) Updated Thu, 15 Jan 2015 06:33 PM IST
विज्ञापन
film on Chief Minister Parkash Singh Badal's life

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के जीवन पर अब फिल्म बनेगी। उनके जीवन और शिअद का इतिहास पर्दे पर जीवंत होगा। डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार को गिद्दड़बाहा में मुख्यमंत्री के जीवन और शिअद के इतिहास पर फिल्म बनाने की घोषणा की। सुखबीर शिअद के हलका इंचार्ज हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों के दफ्तर में आयोजित पार्टी बैठक के दौरान बोल रहे थे।

विज्ञापन


मेला माघी के मौके पर होने वाली कांफ्रेंस की तैयारियों के लिए गिद्दड़बाहा आए सुखबीर बादल ने बैठक में मेला माघी की कांफ्रेंस को सफल बनाने के लिए वर्करों की भीड़ जुटाने की बात कही। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके मन में लंबे समय से मुख्यमंत्री के जीवन पर फिल्म बनाने का विचार चल रहा था।
विज्ञापन


शीघ्र ही वह इसका निर्माण शुरू करवाएंगे। फिल्म में प्रकाश सिंह के जेल काटने से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक का सफर दिखाया जाएगा, वहीं शिअद के गौरवशाली इतिहास के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। सीएम पर बनने वाली इस फिल्म की शुरुआत गिद्दड़बाहा हलके से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव में उतरेगी शिअद

film on Chief Minister Parkash Singh Badal's life

डिप्टी सीएम ने मुख्यमंत्री बादल के संग जेल काटने वाले पुराने साथियों से तस्वीरों की मांग भी की ताकि यह फिल्म का हिस्सा बन सकें। डिप्टी सीएम ने कहा कि अगले वर्ष शिरोमणि अकाली दल यूपी विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेगा और प्रत्याशी खड़े करेगा। उन्होंने दावा किया कि यूपी में भी 25 सीटों पर जीत प्राप्त कर सरकार बनाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि शिअद पंजाब में अभी 17 साल और राज करेगा। लगातार 25 साल पंजाब पर राज कर शिअद इतिहास बनाएगा। इस मौके पर हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों ने सुखबीर बादल को हलके के विकास के लिए ग्रांट देने और लोगों के काम पहल के आधार पर करवाने की मांग की।

इस अवसर पर दयाल सिंह कोलियांवाली, सन्नी ढिल्लों, ओएसडी चरनजीत सिंह बराड़ फकरसर, अवतार सिंह वनवाला, तेजिंदर सिंह मिड्ढूखेड़ा, नवतेज काउणी, सुरजीत सिंह चेयरमैन, संत सिंह बराड़, सुरजीत सिंह फकरसर, शहरी इंचार्ज मनी ढिल्लों, एडवोकेट गुरमीत सिंह मान, गोगी जैन, विजय जैन, दिनेश सिंगला बोबी, शिंपी बंसल, हरविंदर सिंह काका, हरदीप देद, जगतार सिंह पीए, संजू वधवा, अशोक बुट्टर और वरिंदर अग्रवाल हाजिर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed