फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Film locations and rates in chandigarh

जानिए, ट्राइसिटी में फिल्म शूटिंग के लोकेशंस और रेट्स

Sat, 04 Jan 2014 02:13 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 04 Jan 2014 02:13 PM IST
विज्ञापन
Film locations and rates in chandigarh

सिटी में शूटिंग करना है तो इसकी फीस के लिए ज्यादा दौड़भाग करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आज्ञा लेनी जरूरी है, लेकिन इसके लिए हर जगह फीस नहीं देनी पड़ेगी।

विज्ञापन


आईटी पार्क, रोड साइड या सिटी की मार्केट में शूटिंग करने के लिए नगर निगम की परमिशन तो आवश्यक है, लेकिन इसके लिए फीस नहीं है। यदि शूटिंग ट्रेन में करनी चाहते हैं तो फिर इसके लिए 1.20 लाख रुपये की फीस अदा करनी होगी।
विज्ञापन


चंडीगढ़ बॉलीवुड सेल ने 26 शूटिंग के स्थानों की फीस की सूची जारी की है। इनमें सुखना लेक रेगुलर एंड, बोगनविलिया गार्डन, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन जैसे मुख्य केंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शूटिंग के लिए आवेदन करना है तो बॉलीवुड फेसिलिटेशन सेल की वेबसाइट पर जाकर उसको क्लिक करें और फार्म भरकर जमा करें।

असिस्टेंट नोडल अधिकारी हितेश भारद्वाज ने कहा कि सिटी में शूटिंग करने वालों की लंबी कतार रहती है। ऐसे में लोकेशन की रेट लिस्ट सबसे ज्यादा काम आती है।

ये हैं शूटिंग लोकेशंस और रेट्स
  1. सुखना लेक रेगुलर एंड-2000 रुपये प्रतिदिन-एक्जिक्यूटिव इंजीनियर हार्टिकल्चर, गवर्नमेंट नर्सरी सेक्टर-23
  2. बोगनविलिया गार्डन-7500 रुपये प्रतिदिन-एक्जिक्यूटिव इंजीनियर हार्टिकल्चर, गवर्नमेंट नर्सरी सेक्टर-23
  3. लेजर वैली सेक्टर-10-7500 रुपये प्रतिदिन-एक्जिक्यूटिव इंजीनियर हार्टिकल्चर, गवर्नमेंट नर्सरी सेक्टर-23
  4. पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस-25000 प्रति दिन (छुट्टियों में शूटिंग)
  5. एयरपोर्ट-14000 रुपये प्रति आधा घंटा-एरोड्रम आफिसर
  6. रेलवे स्टेशन-दस हजार रुपये प्रति घंटा, एक लाख बीस हजार रुपये ट्रेन-स्टेशन सुपरिंटेंडेंट रेलवे स्टेशन
  7. हाकी स्टेडियम सेक्टर-42-पांच हजार रुपये प्रतिदिन-ज्वाइंट डायरेक्टर स्पोर्ट्स चंडीगढ़
  8. हाकी स्टेडियम सेक्टर-18 चंडीगढ़-एक हजार रुपये प्रतिदिन-ज्वाइंट डायरेक्टर स्पोर्ट्स चंडीगढ़
  9. फुटबाल स्टेडियम सेक्टर-17-एक हजार रुपये प्रतिदिन-ज्वाइंट डायरेक्टर स्पोर्ट्स चंडीगढ़
  10. क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर-16-एक हजार रुपये प्रतिदिन-ज्वाइंट डायरेक्टर स्पोर्ट्स चंडीगढ़
  11. बाक्सिंग रिंक, जूडो हाल सेक्टर-42-दो हजार रुपये प्रतिदिन-ज्वाइंट डायरेक्टर स्पोर्ट्स चंडीगढ़
  12. आईटी पार्क-फ्री आफ कास्ट
  13. रोड साइड-फ्री आफ कास्ट
  14. सिटी मार्केट-फ्री आफ कास्ट
  15. सिटी राउंड एबाउट-फ्री आफ कास्ट
  16. होटल, शाप, बंगला, रिजार्ट, फार्महाउस-प्रापर्टी के मालिकों के निर्णय पर निर्भर।
  17. जेल और पुलिस स्टेशन-फ्री आफ कास्ट लेकिन विभागीय अनुमति पर निर्भर।
  18. धनास लेक-अभी निर्णय होना है।
  19. गांव-फ्री आफ कास्ट
  20. कलाग्राम-फ्री आफ कास्ट -एमडी सिटको
  21. वार मेमोरियल-फ्री आफ कास्ट-एमडी सिटको
  22. इंट्री प्वाइंट्स आफ चंडीगढ़-फ्री आफ कास्ट (इनमें से चार शूटिंग स्थल की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed