फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   File sent to center for license of Hisar airport.

Chandigarh News: हिसार एयरपोर्ट के लाइसेंस के लिए केंद्र को भेजी फाइल

Wed, 14 Feb 2024 08:10 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 08:10 PM IST
विज्ञापन
File sent to center for license of Hisar airport.
हरियाणा सरकार ने मंजूर की, हिमाचल के लिए हर तीसरे दिन उड़ेगा विमान
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने हिसार एयरपोर्ट को जल्द शुरू करने की कवायद शुरू कर दी है। राज्य सरकार ने हिसार हवाई अड्डे के लिए वाणिज्यिक परिचालन का लाइसेंस हासिल करने के लिए फाइल भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को भेज दी है। इसकी मंजूरी अगले एक महीने भीतर मिलने की संभावना जताई गई है। एयरपोर्ट से विमान संचालित करने के लिए सरकार पहले ही एलायंस एयरलाइंस से समझौता कर चुकी है। इसके साथ ही सरकार इंडिगो एयरलाइंस से भी बातचीत कर रही है। उपमुख्यमंत्री व नागरिक उड्डयन विभाग के मंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि उनकी पूरी कोशिश है कि अप्रैल से हिसार एयरपोर्ट से विमानों का परिचालन शुरू हो जाएगा। एयरपोर्ट पर काम काफी तेजी से चल रहा है। वहीं, विमानन कंपनी एलायंस ने एयरपोर्ट पर अपनी गतिविधि बढ़ा दी है। एयरपोर्ट के पास ही इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग कलस्टर की फाइल को भी मंजूर कर दिया है। दुष्यंत चौटाला ने बताया कि कुछ और रूट भी तैयार किए गए हैं। इसमें एक रूट कारोबारियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने नए रूट का खुलासा करते हुए बताया कि दिल्ली से हिसार, हिसार से अहमदाबाद, जयपुर से हिसार होते हुए और दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा।

इसी तरह से उन्होंने हिमाचल के लिए भी रूट तैयार किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में घूमने वाले लोगों का कम से कम तीन दिन का टूर रहता है। इसलिए हर तीन दिन के लिए रूट प्लान बनाया है। उन्होंने बताया कि हिसार से कुल्लू, धर्मशाला और शिमला के लिए उड़ानें होंगी। वहीं, जम्मू और चंडीगढ़ के लिए भी फ्लाइट होगी। इसके लिए 72 सीटों का विमान होगा। उन्होंने यह भी बताया कि इन रूटों का किराया काफी सामान्य होगा। इसके साथ ही कंपनियां मांग के मुताबिक अपने रूट बदल भी सकेगी। उन्होंने बताया कि हिसार के साथ अंबाला एयरपोर्ट का काम काफी तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed