{"_id":"6432667a8dffb0bef10a5197","slug":"fight-broke-out-between-two-groups-in-quami-insaf-morcha-in-mohali-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: कौमी इंसाफ मोर्चे में दो निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, एक के हाथ पर लगा गहरा कट, पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: कौमी इंसाफ मोर्चे में दो निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, एक के हाथ पर लगा गहरा कट, पीजीआई रेफर
Sun, 09 Apr 2023 12:54 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 09 Apr 2023 12:54 PM IST
सार
निहंगों में किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई। कहा-सुनी इतनी बढ़ गई कि एक निहंग ने दूसरे निहंग पर तलवार से हमला कर दिया। इस दौरान तलवार से बचने की कोशिश में दूसरे निहंग के हाथ पर गहरा कट लग गया। घायल निहंग की पहचान बब्बर सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मोहाली में कौमी इंसाफ मोर्चा का धरना
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छह जनवरी से मोहाली के वाईपीएस चौक पर चल रहे कौमी इंसाफ मोर्चे में शनिवार रात करीब बारह बजे दो निहंगों में झड़प हो गई। इस दौरान एक निहंग सिख ने तलवार से दूसरे निहंग सिख पर हमला कर दिया। हमले में निहंग गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी बाईं कलाई पर काफी गहरा घाव लगा है।
विज्ञापन
पीड़ित की पहचान मनीमाजरा के रहने वाले निहंग बब्बर सिंह चंडी (37) के रूप में हुई है। वह बाबा अमना ग्रुप से जुड़ा हुआ था। उसे उसके साथी फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल ले गए थे लेकिन प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया जहां पर उसका ऑपरेशन हो गया है। पुलिस ने अभी तक पीड़ित का बयान दर्ज नहीं किया है इसलिए अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि हमला करने वाला का नाम मेला सिंह है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि दोनों निहंग सेक्टर-52 में एक पार्क के पास बैठे थे, तभी उनके बीच बहस हुई। यह अभी तक पता नहीं चल पाया है कि उनमें किस बात को लेकर बहस हुई है। इस बारे में प्रत्यक्षदर्शी भी अभी कुछ नहीं बता रहे हैं। इतना जरूर पता चला है कि दोनों एक-दूसरे को जानते थे।
विज्ञापन
बहस के बाद अचानक दोनों ने तलवारें निकाल लीं और एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इसके बाद बब्बर सिंह की बाईं कलाईं पर तलवार लग गई। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। गुस्से में मेला सिंह तलवार लेकर पीड़ित के पीछे भागता देखा गया।
हमले के बारे में पुलिस को सूचना के बाद मटौर थाने के एसएचओ गब्बर सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि चूंकि पीड़ित का काफी खून बह रहा था, इसलिए हमने एंबुलेंस का इंतजार नहीं किया और पीड़ित को पुलिस वाहन में पीजीआई ले गए। वहां पीड़ित की सर्जरी की गई और वह अब खतरे से बाहर है। अभी तक पीड़ित का बयान दर्ज नहीं किया गया है। पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं पुलिस के सूत्रों ने बताया कि हमलावर को हिरासत में ले लिया है और प्राथमिकी दर्ज करने के बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया जाएगा। सूत्रों ने यह भी दावा किया कि पुलिस दोनों व्यक्तियों के नशे में होने का भी संदेह जता रही है और उनकी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। वहीं सूत्रों से यह भी पता चला है कि पुलिस अपराध स्थल से संबंधित चंडीगढ़ और मोहाली पुलिस दोनों के अधिकार क्षेत्र की जांच कर रही है।
लुधियाना के निहंग का धरने में लगे टेंट में मिला था शव
बता दें कि इससे पहले लुधियाना के एक निहंग सुरजीत सिंह का शव कौमी इंसाफ मोर्चा को उनके वाईपीएस चौक पर स्कूल के पास लगाए गए एक टेंट में मिला था। हालांकि पुलिस को कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले थे। इसके बाद पुलिस ने मौत के कारणों को जानने के लिए विसरा के नमूने खरड़ में फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
शनिवार रात करीब 12 बजे दो निहंगों के बीच झगड़ा होने और एक के घायल होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस झगड़े में बब्बर सिंह पर एक निहंग ने तलवार से वार कर दिया। उसके हाथ में बेहद गहरी चोट आने के चलते पीजीआई में उसके हाथ का ऑपरेशन किया गया है। अभी तक की जांच में उस पर हमला करने वाले का नाम मेला सिंह सामने आया है। पुलिस बब्बर के फिट होने पर उसके बयानों के आधार पर ही आरोपी के खिलाफ बनती आपराधिक धाराओं के तहत कारवाई करेगी। -एचएस मान, डीएसपी सिटी-1, मोहाली