{"_id":"610eae058ebc3e76bb61e042","slug":"fever-headache-after-corona-vaccination-or-not-the-vaccine-will-definitely-affect-chandigarh-news-pkl422750054","type":"story","status":"publish","title_hn":"न पालें भ्रम : कोरोना टीकाकरण के बाद बुखार, सिरदर्द हो या न हो टीका जरूर करेगा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न पालें भ्रम : कोरोना टीकाकरण के बाद बुखार, सिरदर्द हो या न हो टीका जरूर करेगा असर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत टीका लगवाने वालों को बुखार, बदन दर्द और सिर दर्द की शिकायत आ रही है। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो टीका लगवाने के बाद पहले की ही तरह सामान्य हैं। ऐसे में टीके की पहली खुराक लगवा चुके लोगों के मन में इस अंतर को लेकर तमाम सवाल उठ रहे हैं। आखिर ऐसा होना भी लाजमी है, क्योंकि ज्यादातर युवा टीका लगवाने के बाद बुखार और तमाम परेशानियों की शिकायत कर रहे हैं, वहीं बुजुर्गों पर इसका ज्यादा प्रभाव नजर नहीं आ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस प्रभावों का टीके के परिणाम पर कोई असर नहीं पड़ता।
युवाओं में रोग प्रतिरोधक क्षमता ज्यादा होने से तेजी से डाल रहा प्रभाव
किसी भी बीमारी का टीका लगने पर शरीर में एंटीजन और एंडीबॉडी के बीच विरोध शुरू हो जाता है। युवावस्था में रोग प्रतिरोधक क्षमता ज्यादा होने के कारण इसका प्रभाव तेजी से और ज्यादा नजर आता है। इसके परिणामस्वरूप ही कोविड टीकाकरण के बाद बुजुर्ग की तुलना में युवा वर्ग अलग-अलग तरह की परेशानी की शिकायत कर रहा है। जो एक तय समय सीमा के बाद स्वत: समाप्त हो जाता है। वहीं उम्र के साथ क्षमता के कम होने के कारण ज्यादा उम्रवालों पर इसका प्रभाव कम नजर आ रहा है।
-डॉ. आरएस बेदी, वर्ल्ड हेल्थ मेडिकल एसोसिएशन के सलाहकार
टीके का असर दोनों ही लक्षणों में समान
अगर टीका लगने के बाद बुखार या कोई अन्य परेशानी न हो तो यह न समझे कि इसका असर नहीं होगा, क्योंकि इसका टीकेके प्रभाव से कोई संबंध नहीं है। कोई परेशानी हो या न हो टीका शरीर में एंटीबॉडी बनाने का काम दोनों ही स्थिति में एक ही समान करेगा। -प्रो. जीडी पुरी, पीजीआई के कोविड प्रबंधन के प्रमुख