{"_id":"f781f57d7938bcbfda68661853fa1415","slug":"female-polling-officers-killed-in-moga","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा में महिला पोलिंग अफसर की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में महिला पोलिंग अफसर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
Updated Wed, 30 Apr 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
निहाल सिंह वाला में महिला पोलिंग अफसर ड्यूटी के दौरान बेहोश हो गई। उसे इलाज के लिए निहाल सिंह वाला के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
यहां से उसे मोगा के सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गय्रा वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका बाघापुराना में सीडीपीओ दफ्तर में तैनात थी।
बताया जाता है कि वह लंबे समय से बीमार थी और अपनी चुनावी ड्यूटी रद्द करवाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन उसकी ड्यूटी रद्द नहीं की गई।
बाघा पुराना सीडीपीओ दफ्तर में तैनात कमलेश कौर पत्नी जरनैल सिंह को बुधवार को होने वाले मतदान के लिए गांव हिमतपुरा में पोलिंग अफसर बनाया गया था।
सिविल अस्पताल में मौजूद सीडीपीओ राणा गुरविंदर कौर ने बताया कि कमलेश फरवरी से मेडिकल लीव पर थी। कुछ दिन पहले ही उसने ड्यूटी ज्वॉइन की थी।
चुनाव में ड्यूटी लगने पर उसे रद्द करवाने का प्रयास कर रही थी। इसके लिए उसने प्रशासनिक अधिकारियों से अपील भी की थी। इस पर अधिकारियों ने उसे अपने विभागीय इंचार्ज से लिखित रूप से सिफारिश लाने के लिए कहा था।
आई थीं ड्यूटी रद्द करवाने
कमलेश कौर मंगलवार को सीडीपीओ से ड्यूटी रद्द करवाने की सिफारिश लिखवाकर अपने पति जरनैल सिंह के साथ निहाल सिंह वाला पहुंची थीं। इसी दौरान उनकी हालत बिगड़ गई। कमलेश कौर के परिजनों ने बताया कि 12 अप्रैल को उनका ब्लड टेस्ट करवाया गया था, इसमें स्थिति नाजुक बताई गई थी।
विज्ञापन