फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Female doctor commits suicide after husband tested positive for covid-19 in Panipat

संकट में कोरोना योद्धा: डॉक्टर पति की रिपोर्ट आई पॉजिटिव तो परेशान डॉक्टर पत्नी ने फांसी लगा जान दी

Sat, 08 May 2021 01:36 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 08 May 2021 01:36 AM IST
सार

पति ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सेक्टर 13-17 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया। शनिवार को मायके पक्ष के लोगों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
Female doctor commits suicide after husband tested positive for covid-19 in Panipat
एंबुलेंस में शव रखते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में स्थित अंसल सुशांत सिटी में डॉक्टर पति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर परेशान होकर डॉक्टर पत्नी ने आत्महत्या कर ली। पत्नी ने फंदा गुरुवार देर रात लगाया। शुक्रवार सुबह 11 बजे क्वारंटीन पति ने पत्नी के कमरे में जाकर देखा तो फंदे पर लटकी मिली। 

विज्ञापन


पति ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सेक्टर 13-17 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया। शनिवार को मायके पक्ष के लोगों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी सुनीता ने बताया कि बीनू (38) पत्नी अशोक कुमार निवासी अंसल सुशांत सिटी में रहती थी। 
विज्ञापन


बीनू कल्पना चावला अस्पताल, करनाल में बायलोजिस्ट थीं। बीनू के पति अशोक सनौली रोड पर स्थित एक अस्पताल में डॉक्टर हैं। गुरुवार को अशोक की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी। वह घर में ही अलग कमरे में क्वारंटीन हो गए थे। जिस वजह से बीनू परेशान चल रही थी। इसी कारण बीनू ने गुरुवार देर रात फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह पति अशोक ने पत्नी के कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे पर लटकी हुई थी। पुलिस के पास सुबह 11 बजे सूचना आई। जिसके बाद उनकी टीम डॉक्टर के घर पहुंची। अंदर जाने से पहले टीम ने पीपीई किट पहनी और उसके बाद कार्रवाई शुरू की। बीनू के शव को फंदे से उतारकर सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। वहीं बीनू के मायके वाले जयपुर में रहते हैं। शनिवार को उनके पानीपत पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बीनू के दो बेटे हैं, जिनमें एक छह और दूसरा तीन साल का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed