फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Female ASI swallowed poison in Rohtak of Haryana

रोहतक: महिला एएसआई ने जहर निगल आत्महत्या की, एक माह पहले भी पुलिसकर्मी ने की थी खुदकुशी

Sat, 24 Oct 2020 12:40 PM IST
ajay kumar अमन वर्मा, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
अमन वर्मा, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 24 Oct 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
Female ASI swallowed poison in Rohtak of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

रोहतक सदर थाने में तैनात महिला एएसआई ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले के अनुसार, मूलरूप से भिवानी की रहने वाली 37 वर्षीय पपीता काफी समय से सदर थाने में तैनात थी। जो अपने पति के साथ पीडब्ल्यूडी क्वार्टर में रहती थी। 

विज्ञापन


शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। पता चलने के बाद परिवार के सदस्यों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर शनिवार सुबह एएसआई ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि वह काफी दिनों से बीमार चल रही थी। इस वजह से वह काफी परेशान थी।
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका। प्राथमिक जांच में बीमारी से परेशान होने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर, एएसआइ की आत्महत्या का पता चलते ही पुलिस के उच्च अधिकारियों ने भी मामले की जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि करीब एक माह पहले पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल 38 वर्षीय सतेंद्र मलिक ने सुखपुरा चौक के पास स्थित अपने कमरे में कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। सतेंद्र मलिक रोहतक पुलिस की स्वैट टीम में भी बतौर कमांडो तैनात रह चुके थे। मामले में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई थी। एक माह के अंदर पुलिसकर्मी की आत्महत्या का यह दूसरा मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed