{"_id":"9bac6b31a09112bd1772392fbaac17e5","slug":"female-applicants-angry-due-to-ptet-centers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"PTET का सेंटर दूर होने से महिला परीक्षार्थी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PTET का सेंटर दूर होने से महिला परीक्षार्थी नाराज
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Fri, 11 Dec 2015 07:06 PM IST
विज्ञापन
13 दिसंबर को होने जा रही पंजाब अध्यापक योग्यता परीक्षा का सेंटर दूर होने से महिला परीक्षार्थियों में गहरा रोष है। उन्होंने मुख्य परीक्षा नियंत्रक को इस पर ध्यान देने की मांग की है। फजिल्का जिले में 21 सेंटर बनाए गए हैं। इनमें अबोहर में 9, फाजिल्का में 9 तथा जलालाबाद के तीन सेंटर शामिल हैं।
विज्ञापन
परीक्षार्थी रजनी रानी, सुनीता, अवनीत कौर, निकता रानी आदि ने बताया कि हर शहर में परीक्षा सेंटर बनाने का उद्देश्य यही होता है कि उस शहर और आसपास के क्षेत्र के परीक्षार्थी नजदीकी सेंटर में परीक्षा दे सकें और हर वर्ष ऐसा ही होता था।
विज्ञापन
इस बार अबोहर के सैकड़ों परीक्षार्थियों का परीक्षा सेंटर फाजिल्का और जलालाबाद बना दिया गया है। परीक्षार्थियों ने बताया पहले चरण की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरे चरण की परीक्षा दोपहर 2:30 से लेकर शाम 5 बजे तक होगी।
विज्ञापन
ऐसे में जिस परीक्षार्थी ने दोनों चरणों की परीक्षा देनी है, उसे सुबह 7 बजे घर से निकलना होगा और धुंध के मौसम में किसी भी समय कोई घटना हो सकती है। वहीं शाम के समय भी 5 बजे के बाद अंधेरा होने लगता है। इससे दूसरे शहर में परीक्षा देने जाने वाली महिला परीक्षार्थियों के साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी हो सकती है।
इधर इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारी सुखबीर सिंह बल ने बताया कि उन्होंने परीक्षार्थियों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए पहले ही सेंटर शहर के शहर में ही रखने का सुझाव दिया था। बोर्ड ने सारा शेड्यूल बदला है। उन्होंने कहा कि इस समस्या के बारे में वे बोर्ड को लिखित रूप में भेजेंगे ताकि भविष्य में इस प्रकार की कोई परेशानी न हो।
जिले में 21 परीक्षा केंद्र बने
जिले में 13457 परीक्षार्थियों के लिए 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अबोहर व फाजिल्का में 9-9 और जलालाबाद में तीन केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के पहले चरण में 4612 परीक्षार्थी जबकि दूसरे चरण में 6645 परीक्षार्थी भाग लेंगे। अबोहर में नवयुग स्कूल, सरकारी कन्या स्कूल, सरकारी व्याय स्कूल, सिंह सभा स्कूल, भाग सिंह खालसा कालेज, ब्रह्मर्षि स्कूल, खालसा कालेज और डीएवी कालेज के दो केंद्र शामिल हैं।