फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Felt hot due to strong sunlight, mercury was higher than normal

Chandigarh News: तेज धूप से महसूस हुई गर्मी, सामान्य से ज्यादा रहा पारा

Mon, 12 Feb 2024 04:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Felt hot due to strong sunlight, mercury was higher than normal
चंडीगढ़। पिछले कुछ दिनों से शहर में काफी तेज धूप निकल रही है। इसकी वजह से जैकेट पहने लोगों को दिन में गर्मी का एहसास होने लगा है। तेज धूप की वजह से शहर का अधिकतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा हो गया है।महीने की शुरुआत में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव आया था। अब चंडीगढ़ का तापमान स्थिर है। रोजाना दिन में धूप निकल रही है। मौसम केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। अगले 5 दिन तक तापमान में कोई कमी नहीं देखी जाएगी, बल्कि धीरे-धीरे अधिकतम तापमान 25 डिग्री के भी पार जा सकता है। इसकी वजह से शहरवासियों को अब ज्यादा गर्म कपड़ों में गर्मी का एहसास होने लगेगा। हालांकि, न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से कम है। रात के समय में पारा अभी भी 7 से 9 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। आने वाले दिनों में भी अधिकतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। सोमवार को भी मौसम साफ रहेगा और दिन के समय में धूप निकलेगी। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed