फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fedretion of north zone tv & film association annual function

एनुअल फंक्शन में जुटी जानी मानी हस्तियां, कई लोगों का हुआ सम्मान

Sat, 03 Dec 2016 06:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 03 Dec 2016 06:02 PM IST
विज्ञापन
fedretion of north zone tv & film association annual function
फेडरेशन ऑफ नॉर्थ जोन फिल्म एंड टीवी एसोसिएशन एनुअल फंक्शन
फेडरेशन ऑफ नार्थ जोन फिल्म एंड टीवी एसोसिएशन की ओर से वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कई लोग सम्मानित हुए। कार्यक्रम शनिवार को पंजाब कला भवन के ऑडिटोरियम में किया गया। इस मौके पर टीवी और फिल्म जगत के नए जाने माने चेहरे मौजूद रहे। जिन्हें उनके कला जगत में किए गए अहम योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन


वार्षिक समारोह में जाने माने फिल्म डॉयरेक्टर मनमोहन सिंह ने मुख्य मेहमान के रुप में शिरकत की। वहीं बाबू सिंह मान (गीतकार), डॉ. सुरिंदर शर्मा (कॉमेडियन), विजय  टंडन (डॅायरेक्टर, एकटर), बीएन शर्मा (कॉमेडियन एक्टर), दर्शन औलख(एक्टर एंव प्रोडयूसर), बी बी वर्मा (डॉयरेक्टर), जतिंदर कौर (दूरदर्शन की जानी मानी कालकार) शविंदर मान (एक्टर) ने इस कार्यक्रम में शिरकत की।
विज्ञापन


फेडरेशन ऑफ नार्थ जोन फिल्म एंड टीवी एसोसिएशन के प्रधान जेएस चीमा ने बताया कि सलाना कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए कहा कि यह एसोसिएशन कलाकारों, स्पॅाट ब्वॉय, लाइमैन के हितों की रक्षा और उन्हें हमेशा मदद करती आ रही है। चीमा ने कहा कि आजकल लेखकों की कई एसोएिशन बन गई है। हमारी कोशिश है कि सभी लेखकों को एक साथ लेकर चले चाहे वह पुराने हो या फिर नए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोबारा जन्म लूं जतिंदर कौर ही बनूं

fedretion of north zone tv & film association annual function
फेडरेशन ऑफ नॉर्थ जोन फिल्म एंड टीवी एसोसिएशन एनुअल फंक्शन
इस मौके पर जब स्टेज पर दूरदर्शन से पंजाब के हर घर-घर में पहचान बना चुकी जानी मानी कलकार जतिंदर कौर को सम्मानित किया गया तो वह काफी भावुक हो गई। अवार्ड लेने केबाद जतिंदर कौर ने कहा 50 साल पहले इस फिल्ड में आई तो उस समय लड़कियो केइस प्रोफेशन को ठीक नही समझा जाता था। रिश्तेदारों और लोगों ने कहा यह फिल्ड तो नाचने गाने वाले और पुरूषों की है।

मुणे दुतकारा भी, लेकिन हिम्मत नही हारी और इसे अपने करियर के रूप में चुना  और फिर कभी पिछे मुड़कर नही देखा। मुझे हर किसी का प्यार मिला। मेरी इच्छा है जब भी दोबारा जन्म लूं तो जतिंदर कौर बन कर ही लूं।  जतिंदर कौर को किसी की पहचान की जरूरत नही इन्होंने दूरदर्शन के जरिए हर घर में अपनी पहचान बनाई। दिल्ली दूरदर्शन में 1977 में ऑडिशन दिए और उसके बाद 22 सालों तक जाने मोन टीवी सीरीयल में अपने काम एक अलग पहचान बनाई।

यह हुए सम्मानित
फेडरेशन ऑफ नार्थ जोन फिल्म एंड टीवी एसोसिएशन की ओर सम्मानित किए जाने वालों में से जतिंदर कौर, स्पॉट ब्वॉय गरीब कुमार, गीतकार बाबू सिंह मान, मैकअप मैन बलबीर भारती, लाईट मैन सुरेश कुमार, एक्टर सुरेंद्र शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed