फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   FDO Vikram Nayyar remain registrar permanent charge

एफडीओ विक्रम नैयर के पास ही रह सकता है रजिस्ट्रार का स्थायी चार्ज

Mon, 07 Sep 2020 11:42 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
FDO Vikram Nayyar remain registrar permanent charge
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार का चार्ज स्थायी रूप से एफडीओ विक्रम नैयर के पास ही रह सकता है। उनका लंबा अनुभव होने के कारण यह लाभ मिल सकता है। सिंडिकेट और सीनेट का भी उन्हें बेहतर ज्ञान है। इसके साथ एक अच्छे वित्त अधिकारी की भूमिका भी निभा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि यदि दोनों सीटों में से कहीं एक का काम भी प्रभावित हुआ तो किसी दूसरे को चार्ज दिया जा सकता है।
विज्ञापन

पीयू के रजिस्ट्रार रहे प्रो. करमजीत सिंह को पंजाब मुक्त विश्वविद्यालय का वाइस चांसलर नियुक्त किए जाने के बाद उन्होंने रजिस्ट्रार का चार्ज छोड़ दिया। यह चार्ज एफडीओ विक्रम नैयर के पास आ गया। उसके बाद कयास लगाने लग गए कि स्थायी रूप से रजिस्ट्रार का चार्ज किसे दिया जाएगा। कई नाम सामने आए, लेकिन अब वह नाम पीछे हो गए।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि पीयू के उच्चाधिकारियों को भरोसा है कि एफडीओ रजिस्ट्रार पद का दायित्व बेहतर निभा सकते हैं। इसेे ध्यान में रखते हुए पीयू चार्ज स्थायी तौर पर दिए जाने को तैयार है। उन्हें इशारा कर दिया गया है कि वह बेहतर कार्य कर रहे हैं और आगे भी करते रहें। रजिस्ट्रार का पद महत्वपूर्ण है। सीनेट व सिंडिकेट में वह सचिव की भूमिका में होते हैं। इनके चुनाव के अधिकारी भी रजिस्ट्रार होते हैं। कर्मचारियों का जिम्मा भी रजिस्ट्रार के हाथ में होता है। इसके अलावा तमाम अन्य कार्य भी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed