{"_id":"5f5678278ebc3e54c9246bde","slug":"fdo-vikram-nayyar-remain-registrar-permanent-charge-chandigarh-news-pkl3871680129","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफडीओ विक्रम नैयर के पास ही रह सकता है रजिस्ट्रार का स्थायी चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफडीओ विक्रम नैयर के पास ही रह सकता है रजिस्ट्रार का स्थायी चार्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार का चार्ज स्थायी रूप से एफडीओ विक्रम नैयर के पास ही रह सकता है। उनका लंबा अनुभव होने के कारण यह लाभ मिल सकता है। सिंडिकेट और सीनेट का भी उन्हें बेहतर ज्ञान है। इसके साथ एक अच्छे वित्त अधिकारी की भूमिका भी निभा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि यदि दोनों सीटों में से कहीं एक का काम भी प्रभावित हुआ तो किसी दूसरे को चार्ज दिया जा सकता है।
पीयू के रजिस्ट्रार रहे प्रो. करमजीत सिंह को पंजाब मुक्त विश्वविद्यालय का वाइस चांसलर नियुक्त किए जाने के बाद उन्होंने रजिस्ट्रार का चार्ज छोड़ दिया। यह चार्ज एफडीओ विक्रम नैयर के पास आ गया। उसके बाद कयास लगाने लग गए कि स्थायी रूप से रजिस्ट्रार का चार्ज किसे दिया जाएगा। कई नाम सामने आए, लेकिन अब वह नाम पीछे हो गए।
सूत्रों का कहना है कि पीयू के उच्चाधिकारियों को भरोसा है कि एफडीओ रजिस्ट्रार पद का दायित्व बेहतर निभा सकते हैं। इसेे ध्यान में रखते हुए पीयू चार्ज स्थायी तौर पर दिए जाने को तैयार है। उन्हें इशारा कर दिया गया है कि वह बेहतर कार्य कर रहे हैं और आगे भी करते रहें। रजिस्ट्रार का पद महत्वपूर्ण है। सीनेट व सिंडिकेट में वह सचिव की भूमिका में होते हैं। इनके चुनाव के अधिकारी भी रजिस्ट्रार होते हैं। कर्मचारियों का जिम्मा भी रजिस्ट्रार के हाथ में होता है। इसके अलावा तमाम अन्य कार्य भी होते हैं।