{"_id":"0d22c18c0f9203af6d7da79ebfae8966","slug":"fci-punjab-agro-discarded-28-thousand-bags-wheat-ferozepur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफसीआई ने रिजेक्ट किए पंजाब ऐग्रो की 28 हजार गेहूं के बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफसीआई ने रिजेक्ट किए पंजाब ऐग्रो की 28 हजार गेहूं के बैग
फिरोजपुर।
Updated Sun, 28 Sep 2014 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब ऐग्रो की 28 हजार गेहूं के बैग एफसीआई ने रिजेक्ट कर दिए। बताया जा रहा है कि गेहूं पर बढ़िया स्प्रे नहीं होने के कारण कीड़ा लगने से आटा टाइप बन चुकी है। इस गेहूं की जांच एफसीआई की एक टीम ने की थी, उसी के बाद रिजेक्ट की गई। उधर, इस संबंधी जब पंजाब ऐग्रो के डीएम सुखमंदरजीत सिंह से बातचीत की तो उन्होंने अनभिज्ञता जताई।
विभागीय सूत्रों के मुताबिक पंजाब ऐग्रो के गोदाम में पड़ी गेहूं खराब हो चुकी है। एफसीआई ने 28 हजार गेहूं के बैग लेकर स्पैशल लगानी थी। इससे पहले एफसीआई की टीम ने अधिकारी मीणा की अगुवाई में उक्त गोदाम में पड़ी गेहूं की जांच करवाई। जांच में पता चला कि गेहूं में कीड़ा लगने से लगभग आटा बन चुकी है। इस पर बढ़िया स्प्रे नहीं हुआ। गेहूं एक किस्म से खराब हो चुकी है।
एफसीआई की टीम ने उक्त गेहूं लेने से साफ इनकार कर दिया। जानकारों का कहना है कि गोदाम में पड़ी गेहूं की देख-रेख सही तरीके से नहीं की गई। ये गेहूं साल 2013-14 की थी। 28 हजार गेहूं के बैग की कीमत लगभग 45 लाख रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि पंजाब ऐग्रो की गोदाम से दस हजार बैग गायब है। इस संबंधी खुद पंजाब ऐग्रो के डीएम सुखमंदरजीत सिंह ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी है। यही नहीं एक इंस्पेक्टर को भी निलंबिल किए जाने की पुष्टि की थी। जानकारों का कहना है कि कहीं गायब गेहूं को पूरा करने के लिए खराब गेहूं वाले बैग गोदाम में रखकर एफसीआई को देने का प्रयास किया जा रहा हो। ताकि इस मामले में फंसे सभी अधिकारी व मुलाजिम बच सके।
एफसीआई की टीम ने गेहूं चेक की थी। उसमें कीड़ा लगा था। पंजाब ऐग्रो को कहा गया है कि गेहूं से कीड़ा खत्म किया जाए तभी गेहूं उठाई जाएगी। क्योंकि इस गेहूं को इंसानों ने खाना है। इसी कारण पंजाब ऐग्रो से गेहूं नहीं उठाई गई है। खराब गेहूं एफसीआई नहीं उठाता है।
(मंजीत कुमार गोयल, डीएम एफसीआई)