फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fazilka accident, government big announced for the families of teachers

फाजिल्का हादसाः मृतक टीचर्स के परिजनों के लिए सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Sat, 10 Dec 2016 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फाजिल्का (फिरोजपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, फाजिल्का (फिरोजपुर) Updated Sat, 10 Dec 2016 09:40 AM IST
विज्ञापन
Fazilka accident, government big announced for the families of teachers
'मृतक के परिजनों को मिलेगी नौकरी' - फोटो : अमर उजाला
फाजिल्का के सिविल अस्पताल में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी, शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा, फिरोजपुर के सांसद शेर सिंह घुबाया, अबोहर के विधायक और पूर्व प्रतिपक्ष नेता सुनील जाखड़ ने अस्पताल में पहुंच कर मृतकों के परिवारिक सदस्यों के साथ दुख प्रगट किया।
विज्ञापन


इस दौरान शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि सड़क हादसे में मरने वाले अध्यापकों के आश्रितों को तरस के आधार पर एक सप्ताह में उनके किसी एक परिवारिक सदस्यों को डीपीआई सेकेंडरी की ओर से नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन

ऐसे हुआ हादसा

Fazilka accident, government big announced for the families of teachers
फाजिल्का में क्रूजर और ट्रक की टक्कर में 13 शिक्षकों की मौत
घने कोहरे के कारण फिरोजपुर-फाजिल्का रोड स्थित गांव चांदमारी के पास शुक्रवार सुबह आठ बजे क्रूजर जीप और बजरी से लदे ट्राले में हुई जबरदस्त भिड़ंत में बारह शिक्षकों और एक जीप चालक की मौत हो गई। हादसे में एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है।  

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और सभी मृतकों का पोस्टमार्टम करने के लिए उनका शव सिविल अस्पताल फाजिल्का में ले गए। जानकारी के अनुसार सुबह हर रोज की तरह अबोहर और फाजिल्का से सरकारी स्कूल के शिक्षक क्रूजर जीप पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे। फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग स्थित गांव चांदमारी के पास जीप चालक ने अपने आगे जा रहे एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी कोशिश में सामने से बजरी से लदा आ रहा ट्राला से जीप टकरा गया। इस हादसे में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।  इनके साथ शिक्षक गोपी राम (30) गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि कई लोग जीप के भीतर ही फंस गए। यहां आसपास के लोगों ने जीप के अंदर फंसे शव निकाले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed