{"_id":"5c0e1f28c592133b32f070ce77433f7a","slug":"father-will-break-son-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की वसीयत तुड़वाई, बेटे ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की वसीयत तुड़वाई, बेटे ने जान दी
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
Updated Sun, 24 Aug 2014 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता के वसीयत तुड़वाने से आहत हुए युवक ने जहर पीकर जान दे दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर पांच परिजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है।
थाना शैहणा के थानेदार बलविंदर सिंह ने बताया कि कोठे तरनतारन निवासी मनजीत सिंह की पत्नी मनप्रीत कौर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसके ससुर गुरचरन सिंह ने उसके पति मनजीत सिंह के नाम पर जायदाद कर दी थी। लेकिन उसके पति के परिजनों वीरपाल कौर पत्नी हरजीत सिंह, हरजीत सिंह पुत्र दारा सिंह महिलखुर्द, विंदर कौर पत्नी भोला सिंह, भोला सिंह निवासी शैहणा और सुखदेव कौर पत्नी गुरचरन सिंह ने उसके ससुर की मौत से पहले ही उसके पति के नाम पर की वसीयत तुड़वा दी।
इससे मनजीत सिंह परेशान रहने लगा और सदमे में उसने जहरीला स्प्रे पीकर सुसाइड कर लिया। थानेदार बलविंदर सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी मनप्रीत कौर के बयान पर वीरपाल कौर, हरजीत सिंह, विंदर कौर, भोला सिंह और सुखदेव कौर के खिलाफ मनजीत सिंह को सुसाइड करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।