{"_id":"5f6cd8648ebc3e3f850aa1b8","slug":"father-son-enter-into-home-and-assault-two-youths-attacked-sharp-weapon-chandigarh-news-pkl388906259","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर पिता-पुत्र से मारपीट, दो विभिन्न मामलों में दो युवकों पर तेजधार हथियार से हमलाघर में घुसकर पिता-पुत्र से मारपीट, दो विभिन्न मामलों में दो युवकों पर तेजधार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर पिता-पुत्र से मारपीट, दो विभिन्न मामलों में दो युवकों पर तेजधार हथियार से हमलाघर में घुसकर पिता-पुत्र से मारपीट, दो विभिन्न मामलों में दो युवकों पर तेजधार हथियार से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। धनास स्थित स्मॉल फ्लैट्स के एक घर में घुसकर पिता-पुत्र से मारपीट समेत एक अन्य इलाके में दो युवकों पर तेजधार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर संबंधित थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में दर्जी का काम करते इश्तियाक अहमद (52) ने बताया कि वह धनास के स्मॉल फ्लैट्स में परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार देर रात करीब 2.30 किसी ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया। छोटे बेटे अफराज अहमद के दरवाजा खोलते ही स्थानीय निवासी विक्की, शिवू उर्फ जर्बी और कृष्ण ने बेटे पर हमला कर दिया। बीचबचाव करने के दौरान आरोपी उनके साथ भी मारपीट कर फरार हो गए। शिकायत पर सारंगपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
वहीं दूसरे मामले में बुधवार रात सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन की पिछली तरफ छह युवकों ने बापूधाम फेस-2 निवासी सोनू सिंह पर चाकू से हमला करके उसे घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सोनू को जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सोनू के बयान पर सेक्टर-26 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। वहीं बुधवार रात रामदरबार फेज-2 में बाइक से दोस्त को घर छोड़ने जा रहे मोंटी नामक युवक पर रंजिशन चार से पांच युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने जख्मी मोंटी को जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। शिकायत पर सेक्टर-31 थाना पुलिस जांच में जुट गई है।