{"_id":"6388c2c948c953409c0742b3","slug":"father-of-sidhu-moosewala-said-some-people-wanted-to-get-son-out-from-industry","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: मूसेवाला के पिता बोले- कुछ लोग बेटे को इंडस्ट्री से बाहर करवाना चाहते थे, ये चेहरे बेनकाब होने चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: मूसेवाला के पिता बोले- कुछ लोग बेटे को इंडस्ट्री से बाहर करवाना चाहते थे, ये चेहरे बेनकाब होने चाहिए
Thu, 01 Dec 2022 08:39 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 01 Dec 2022 08:39 PM IST
सार
बलकौर सिंह ने कहा कि जिन छह शूटरों को बेटे की हत्या के आरोप में पकड़ा गया है, उनमें से पांच को तो पता ही नहीं था कि सिद्धू मूसेवाला कौन है? वह तो सिर्फ खरीदे हत्यारे थे। इसमें कोई शक नही हैं कि संगीत इंडस्ट्री के कुछ ऐसे लोग थे, जो सिद्धू मूसेवाला को इंडस्ट्री से बाहर करना चाहते थे।
विज्ञापन
अमृतसर पहुंचे सिद्धू मूसेवाला के पिता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अमृतसर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह देर शाम श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे। श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होने के बाद बलकौर सिंह ने खुलासा किया कि बेटे शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला को कुछ विरोधी संगीत इंडस्ट्री से बाहर करवाना चाहते थे। यही वजह है कि इन लोगों ने गैंगस्टरों का सहारा लिया। इन सफेदपोश लोगों के चेहरे बेनकाब होने चाहिए। इस संबंध में कुछ नए सबूत पुलिस अधिकारियों को सौंपे हैं। इस पर पुलिस अधिकारियों ने असल आरोपियों तक पहुंचने के लिए कुछ समय मांगा है।
विज्ञापन
बलकौर सिंह ने कहा कि जिन छह शूटरों को बेटे की हत्या के आरोप में पकड़ा गया है, उनमें से पांच को तो पता ही नहीं था कि सिद्धू मूसेवाला कौन है? वह तो सिर्फ खरीदे हत्यारे थे। इसमें कोई शक नही हैं कि संगीत इंडस्ट्री के कुछ ऐसे लोग थे, जो सिद्धू मूसेवाला को इंडस्ट्री से बाहर करना चाहते थे। उन्होंने विदेश में बैठे गैंगस्टरों की हत्याकांड में मदद ली है। मास्टरमाइंड कौन है? यह जानने की खातिर हत्याकांड में गिरफ्तार गैंगस्टरों और शूटरों का नार्को टेस्ट करवाना चाहिए।
विज्ञापन
इस मामले की जांच में अगर एनआईए या किसी और बड़ी एजेंसी की भी मदद की जरूरत है तो सरकार को लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह भी दो करोड़ के आसपास टैक्स सरकार को अदा कर रहे हैं। अगर सरकार विदेश में बैठे हत्याकांड से जुड़े लोगों को पकड़ती है तो दो करोड़ का इनाम देने को तैयार हैं।
विज्ञापन