{"_id":"65717a026f3a68d88709d558","slug":"father-of-sidhu-moosewala-reacted-on-sukhdev-singh-gogamedi-murder-case-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखदेव सिंह हत्याकांड: मूसेवाला के पिता ने किया पोस्ट, 'लगेगी आग तो आएंगे घर कई जद में' सरकारों पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखदेव सिंह हत्याकांड: मूसेवाला के पिता ने किया पोस्ट, 'लगेगी आग तो आएंगे घर कई जद में' सरकारों पर साधा निशाना
Thu, 07 Dec 2023 01:23 PM IST
ajay kumar
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 07 Dec 2023 01:23 PM IST
सार
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने लिखा कि जब तक सरकारें गैंगस्टरों को लाड-प्यार, समर्थन और महिमामंडन करती रहेंगी तब तक और अधिक परिवारों को नुकसान उठाना पड़ेगा। 556 दिन के बाद भी सिद्धू मूसेवाला मामले में इंसाफ का इतंजार है।
विज्ञापन
पिता बलकौर सिंह और सिद्धू मूसेवाला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम पूरे देश में छाया है। सुखदेव की हत्या की जिम्मेदारी भी लॉरेंस गैंग से जुड़े रोहित गोदारा ने लिया है। अब इस हत्याकांड में पंजाब के दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने ट्वीट कर बड़ी बात कही है।
विज्ञापन
उन्होंने लिखा कि जब तक सरकारें गैंगस्टरों को लाड-प्यार, समर्थन और महिमामंडन करती रहेंगी तब तक और अधिक परिवारों को नुकसान उठाना पड़ेगा। 556 दिन के बाद भी सिद्धू मूसेवाला मामले में इंसाफ का इंतजार है। उन्होंने लिखा कि 'लगेगी आग तो आएंगे घर कई जद में, यहां पे सिर्फ हमारा मकान थोड़ी है'
विज्ञापन
बता दें कि मूसेवाला की ही तरह गोलियां बरसाकर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की गई है। सुखदेव की हत्या की साजिश भी जेल से रची गई। जेल से ही मूसेवाला को भी मारने का षड़यंत्र रचा गया था। गोल्डी बराड़ ने जैसे मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली, ठीक वैसे ही रोहित गोदारा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।
विज्ञापन