फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father of Nation Mahatma Gandhi Statue Insulted on Gandhi Jayanti

गांधी जयंती पर 'बापू' की बेकद्री, मूर्ति हटाकर रस्सियों से बांधकर पार्क में रखी, हाथ भी तोड़ डाला

Tue, 02 Oct 2018 11:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Tue, 02 Oct 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
Father of Nation Mahatma Gandhi Statue Insulted on Gandhi Jayanti
गांधी जयंती
गांधी जयंती पर बापू की बेकद्री कर दी गई। चौक पर खड़ी उनकी मूर्ति को हटाकर रस्सियों से बांधकर पार्क में रख दिया, एक हाथ भी तोड़ डाला गया है। घटना हरियाणा के सोनीपत की है। सरकार महात्मा गांधी के नाम पर स्वच्छता अभियान से लेकर कई अन्य योजनाएं चला रही है और आज गांधी जयंती पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित करके बापू को याद किया गया।
विज्ञापन


नेताओं से लेकर शिक्षण व सामाजिक संस्थाओं के लोग आज बापू को लेकर बड़ी-बड़ी बातें भी कर रहे हैं, लेकिन यहां उनकी मूर्तियों की खूब बेकद्री हो रही है, इस तरफ कोई ध्यान तक नहीं दे रहा है। शहर में सेक्टर 14 रोड पर गांधी चौक नामकरण करके महात्मा गांधी की मूर्ति लगवाई गई थी, लेकिन उस मूर्ति को नगर निगम ने छह महीने पहले हटवाकर पीछे पार्क में रस्सियों से बंधवा दिया।
विज्ञापन


जहां गांधी की मूर्ति रस्सियों से बंधक बनी हुई है तो उस मूर्ति का हाथ तक तोड़ दिया गया है। उस मूर्ति की जगह गांधी चौक पर पत्थरों पर नक्काशी कराकर महात्मा गांधी की नई मूर्ति बनवाई गई, लेकिन उसमें भी टूटे हुए पत्थर लगा दिए गए। उन टूटे हुए पत्थरों को रोकने के लिए लोहे की पत्तियां उसमें जड़ दी गई। इस तरह से गांधी की मूर्तियों की बेकद्री हो रही है और नेताओं से लेकर अफसर तक कोई भी बेकद्री दूर करने के लिए कदम नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी की मूर्तियों की बेकद्री पर अब नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर रोहताश बिश्नोई ने बताया कि इस बारे में मुझे पता नहीं है और गांधी चौक पर मूर्तियों की बेकद्री को दिखवाकर उनको लगवाया जाएगा या उनको किसी बेहतर जगह पर रखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed