फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father and son died in road accident in Hisar of Haryana

हिसार में पूजा कर लौट रहे पिता-पुत्र की सड़क हादसे में मौत, पत्नी की हालत गंभीर

Sun, 18 Oct 2020 04:47 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हिसार)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हिसार) Published by: ajay kumar Updated Sun, 18 Oct 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
Father and son died in road accident in Hisar of Haryana
मौेके पर खड़ा कैंटर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

नवरात्र के उपलक्ष्य में बनभौरी मंदिर में पूजा कर लौट रहे बाइक सवारों को कैंटर चालक ने टक्कर मार दी, जिससे हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सिसाय गांव में रविवार दोपहर बाद करीब दो बजे साला डेयरी के निकट चौराहे पर यह हादसा हुआ। मृतकों की पहचान मूलरूप से सिसाय गांव व वर्तमान में भिवानी निवासी 50 वर्षीय सूजरमल व उनके पुत्र 17 वर्षीय अंकुश के रूप में हुई है। मृतक सूरजमल की पत्नी राजबाला अस्पताल में उपचाराधीन है। 

विज्ञापन


सूरजमल अपनी पत्नी व बेटे के साथ बाइक पर बनभौरी मंदिर में पूजा करने गए थे। वापस अपने गांव सिसाय लौटते समय जब वे चौराहा पार कर रहे थे तो सामने से आ रहे कैंटर चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


कैंटर का टायर फटा, ग्रामीणों ने चालक को किया पुलिस के हवाले
हादसे के बाद आरोपी कैंटर चालक गाड़ी लेकर मौके से भागने लगा लेकिन कुछ ही दूरी पर टायर फटने के चलते ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया व पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक सूरजमल के भाई राजकुमार ने बताया कि उसका भाई भिवानी में इलेक्ट्रीशियन का काम करता था व पिछले कुछ समय से भिवानी में ही रह रहा था। पुलिस ने परिजनों के बयान पर मामला दर्जकर कार्रवाई आरंभ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed