फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers  will take to the streets today to protest against the three ordinances

हरियाणाः तीन कृषि अध्यादेशों के विरोध में आज सड़कों पर उतरेंगे किसान और आढ़ती  

Sun, 20 Sep 2020 02:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक/हिसार
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक/हिसार Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 20 Sep 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers  will take to the streets today to protest against the three ordinances
हरियाणा किसानों का प्रदर्शन - फोटो : self

कृषि अध्यादेशों को लेकर हरियाणा में किसान-आढ़तियों का विरोध तेज हो गया है। किसान संगठन और आढ़ती आज सड़कों पर उतर कर जाम लगाएंगे। इसके बाद भी सरकार नहीं मानी तो 24 सितंबर को ट्रेनें रोकीं जाएंगी और 25 सितंबर को पंजाब-हरियाणा में बंद रखा किया जाएगा। 

विज्ञापन


इधर, कृषि अध्यादेशों को लेकर हरियाणा की अधिकांश मंडियों में शनिवार को दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। किसानों ने जगह-जगह धरना देकर विरोध जताया। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग के नेतृत्व में हिसार में आढ़तियों ने अध्यादेशों के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सिरसा में आढ़तियों ने एसीएस पीके दास का मंडी में पुतला फूंका। हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रह्लाद सिंह भारूखेड़ा ने कहा कि सरकार द्वारा पारित तीन अध्यादेशों, पिपली घटनाक्रम व किसानों की समस्याओं को लेकर 20 सितंबर को जिलेभर के किसान गांव पंजुआना के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एकत्रित होंगे। चरखीदादरी में भी संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले रविवार दोपहर 12 से तीन बजे तक कनीना रोड जाम किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन





 
आढ़तियों को समर्थन देने पहुंचे भाकियू प्रदेशाध्यक्ष चढूनी 
भारतीय किसान यूनियन के प्रधान गुरनाम सिंह चढूनी शनिवार को सोनीपत की नई अनाजमंडी में धरना दे रहे आढ़तियों को समर्थन देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि आढ़ती और किसान एक-दूसरे के पूरक हैं। किसानों के सुख-दुख में आढ़ती ही काम आते हैं। 


सोनीपत में 21 सितंबर को कांग्रेस कार्यकर्ता भी मुरथल रोड पर निजी बैंक्वेट हॉल में धरना देंगे। इसमें पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा समेत सभी विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद व अन्य नेता शामिल होंगे। 

इधर, रोहतक जिले के सैकड़ों किसान शनिवार को कृषि सुधार अध्यादेश के समर्थन में ट्रैक्टरों में सवार होकर डीसी कार्यालय पहुंचे। भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ विस चुनाव लड़ चुके सतीश नांदल इनका नेतृत्व कर रहे थे। उन्होंने डीसी को केंद्रीय कृषि मंत्री के नाम धन्यवाद पत्र सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed