{"_id":"6347b8c1dca96d07777f5e7e","slug":"farmers-will-protest-in-adampur-on-october-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का बड़ा एलान: कल आदमपुर की सड़कों पर उतरेंगे, छेड़ेंगे शिक्षा बचाओ-स्कूल बचाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का बड़ा एलान: कल आदमपुर की सड़कों पर उतरेंगे, छेड़ेंगे शिक्षा बचाओ-स्कूल बचाओ अभियान
Thu, 13 Oct 2022 12:35 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:35 PM IST
सार
फतेहाबाद के रतिया निवासी समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनदीप नथवान ने बताया कि इस प्रदर्शन के जरिये शिक्षा बचाने से लेकर फसलों के मुआवजे, बढ़ रही नशाखोरी व गुंडागर्दी पर रोक लगाने जैसी मांगों को उठाया जाएगा। बड़ी संख्या में लोग आदमपुर की सड़कों पर उतरकर भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार के विकास की पोल खोलेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
आदमपुर उपचुनाव में किसान संगठन भाजपा की मुश्किलें बढ़ाने की कोशिश में जुट गए हैं। 14 अक्तूबर को आदमपुर की अनाज मंडी में शिक्षा बचाओ-स्कूल बचाओ अभियान के तहत प्रदर्शन बड़ी संख्या में किसान पहुंचेंगे। इसके बाद आदमपुर शहर की सड़कों पर उतरकर भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन में पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के सदस्य भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
विज्ञापन
फतेहाबाद के रतिया निवासी समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनदीप नथवान ने बताया कि इस प्रदर्शन के जरिये शिक्षा बचाने से लेकर फसलों के मुआवजे, बढ़ रही नशाखोरी व गुंडागर्दी पर रोक लगाने जैसी मांगों को उठाया जाएगा। बड़ी संख्या में लोग आदमपुर की सड़कों पर उतरकर भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार के विकास की पोल खोलेंगे। नथवान ने कहा कि एक तरफ सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है लेकिन दूसरी तरफ स्कूलों को बंद किया जा रहा है। नशे का धंधा बढ़ रहा है। मुआवजे के लिए किसानों को लंबे समय तक धरने-प्रदर्शन करने पड़ते हैं।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी के विरोध में बनाएंगे माहौल
नथवान ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई के विरोध में माहौल बनाया जाएगा। जनता से अपील की जाएगी कि ऐसे प्रत्याशी को विजयी बनाएं, जो भाजपा प्रत्याशी को हराने में सक्षम हो। उन्होंने बताया कि अन्य जिलों से भी किसान संगठनों के साथ-साथ जन संगठनों के सदस्य 14 अक्तूबर को आदमपुर की अनाज मंडी में पहुंचेंगे।
विज्ञापन