फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers will not block GT Road on nov 24, Farmer leader Gurnam Singh Chadhuni meets Home Minister Anil Vij

Haryana: अनिल विज के साथ बैठक के बाद माने किसान, अब 24 को नहीं होगा जीटी रोड जाम

Wed, 23 Nov 2022 12:51 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 23 Nov 2022 12:51 PM IST
सार

भाकियू प्रमुख गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो वह एक बार फिर आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। बता दें कि किसानों की मांग थी कि जितने भी केस किसानों पर दर्ज हैं, वह सरकार रद्द करेगी।

विज्ञापन
Farmers will not block GT Road on nov 24, Farmer leader Gurnam Singh Chadhuni meets Home Minister Anil Vij
गुरनाम सिंह चढूनी - फोटो : ANI (File)

विस्तार

अंबाला में मोहड़ा मंडी के पास किसानों द्वारा 24 नवंबर को किए जाने वाले नेशनल हाईवे जाम के कार्यक्रम को किसानों ने स्थगित कर दिया है। बुधवार को भाकियू के प्रमुख गुरनाम सिंह चढूनी ने गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात की। इस दौरान किसान पदाधिकारियों ने अपनी सभी मांगों को गृह मंत्री के समक्ष रखा। इन सभी मांगों पर गृह मंत्री ने सहमति दी। इसके बाद किसानों ने गृह मंत्री के सामने ही अपने जीटी रोड जाम करने के कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया। 

विज्ञापन


भाकियू प्रमुख गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो वह एक बार फिर आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। बता दें कि किसानों की मांग थी कि जितने भी केस किसानों पर दर्ज हैं, वह सरकार रद्द करेगी। साथ ही पूर्व में दर्ज 32 केस भी वापस होंगे। अगर ऐसा नहीं होता है तो किसानों द्वारा जीटी रोड जाम करते हुए विरोध किया जाएगा। परंतु सहमति बनने के बाद किसानों ने आंदोलन को स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed