फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers will get compensation in a week says Punjab CM Charanjit Singh Channi

बठिंडा में सीएम चन्नी का एलान: एक सप्ताह में किसानों को मिलेगा मुआवजा, रामां मंडी में बनेगा पचास बेड का अस्पताल

Thu, 09 Dec 2021 12:53 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 09 Dec 2021 12:53 AM IST
सार

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सबसे पहले दोपहर करीब तीन बजे रामां मंडी में सब्जी मंडी का नींव पत्थर रखने पहुंचे। उसके बाद उन्होंने रामां मंडी में रैली को संबोधित किया। देर शाम मुख्यमंत्री चन्नी परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, तलवंडी साबो के हलका प्रभारी खुशबाज सिंह जटाणा के साथ तलवंडी साबो स्थित तख्त श्री दमदमा साहिब में माथा टेकने पहुंचे।

विज्ञापन
Farmers will get compensation in a week says Punjab CM Charanjit Singh Channi
रैली को संबोधित करते सीएम चरणजीत सिंह चन्नी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गुलाबी सुंडी से बर्बाद फसल के पीड़ित किसानों को अगले एक सप्ताह में मुआवजा राशि मिल जाएगी। बुधवार को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रामां मंडी में एक रैली में यह बात कही। सीएम ने मंडी में सब्जी मंडी का नींव पत्थर रखा। रैली में मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि गुलाबी सुंड़ी के हमले से जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई है, उन पीडितों को 17 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से अगले एक सप्ताह में मुआवजा राशि मिल जाएगी।

विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री चन्नी ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल चुनाव के समय पंजाब के लोगों को गुमराह करने अपनी टीम समेत पहुंच जाते। उन्होंने कहा कि उक्त बाहरी लोग पंजाब में सरकार बनाने के सपने देख रहे। पंजाब के लोग बाहरी लोगों को हर बार बाहर का रास्ता ही दिखाते है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केजरीवाल बडे़ एलान कर पंजाब के लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे। केजरीवाल पहले दिल्ली में अपने वादे पूरे करके आए। मुख्यमंत्री चन्नी ने अपने संबोधन के दौरान एलान किया कि रामां मंडी में रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इसके अलावा मंडी में सीनियर सेकेंडरी स्कूल और पचास बेड वाले अस्पताल का निर्माण जल्दी किया जाएगा। इसके लिए आने वाले दिनों में ग्रांट जारी कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चन्नी ने एलान किया कि तलवंडी साबो तख्त श्री दमदमा साहिब के बाहर एक विरासत स्ट्रीट बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री चन्नी से पहले रैली को संबोधन करते हुए कैबिनेट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, अकाली दल और अरविंद केजरीवाल को कोसते हुए कहा कि उनके मंत्री बनने से पहले ट्रांसपोर्ट पर अकाली दल का कब्जा था और सरकारी बसें घाटे में चल रही थी परंतु उनके मंत्री बनने के बाद सरकारी बसें रोजाना एक करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर रही हैं। 

पंजाबी गायक सिद्व मूसेवाला को उड़ीकते रहे युवा

रामां मंडी की रैली में पंजाबी गायक एवं कांग्रेस में हाल ही में शामिल हुए सिद्व मूसेवाला के पहुंचने की खबर को लेकर भारी संख्या में युवा रैली स्थल पर पहुंचे थे लेकिन जब युवाओं को पता चला कि मूसेवाला रैली में नहीं पहुंचे तो वो काफी निराश हो गए। इस रैली में वित्त मंत्री मनप्रीत बादल भी नहीं पहुंचे। 

मुख्यमंत्री का विरोध करने पहुंचे ठेका कर्मियों को स्कूल में किया बंद

बड़ी संख्या में कान्ट्रेक्ट वर्कर्स अपनी नौकरी पक्का करने की मांग को लेकर विरोध करने पहुंचे थे। भारी पुलिस फोर्स ने ठेका कर्मियों को रैली स्थल से दूर गांव में रोक लिया जिसके बाद आईजी जसकरण सिंह ने उनके साथ बातचीत की और शाम छह बजे मुख्यमंत्री के साथ बैठक का आश्वासन देकर उन्हें गांव के सरकारी स्कूल में रोके रखा ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed