फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Farmers will do tractor march across the country on 26th February

किसान आंदोलन: SKM का अहम फैसला; 26 फरवरी को देशभर में ट्रैक्टर मार्च, 14 मार्च को दिल्ली में महापंचायत

Thu, 22 Feb 2024 05:30 PM IST
ajay kumar डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 22 Feb 2024 05:30 PM IST
सार

बुधवार को खनौरी सीमा पर युवा किसान की मौत के बाद से किसान संगठनों में सरकार के प्रति रोष है। गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा की अहम बैठक चंडीगढ़ में हुई। इसमें ट्रैक्टर मार्च और दिल्ली में महापंचायत का फैसला लिया गया। किसान नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा सीएम मनोहर लाल और गृह मंत्री अनिल विज का इस्तीफा मांगा।

विज्ञापन
Farmers will do tractor march across the country on 26th February
बैठक में मौजूद किसान नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा की अहम बैठक हुई। इसमें देशभर के कई राज्यों से पहुंचे किसान नेताओं ने हिस्सा लिया। 14 मार्च को किसान दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत करेंगे। वहीं 26 फरवरी को देशभर में किसानों ने ट्रैक्टर मार्च करने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन


किसान नेता जोगिंदर सिंह उग्रराहां ने बताया कि 23 फरवरी को किसान पूरे देश में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल और गृह मंत्री अनिल विज के पुतले फूकेंगे। खनौरी बॉर्डर पर जान गंवाने वाले युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत पर किसान नेताओं ने दुख जताया और श्रद्धाजंलि अर्पित की। किसान नेताओं ने कहा कि किसान संगठन पूरे देश में रोष और काला दिन के रूप में प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

302 के तहत केस दर्ज करने की मांग

किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि हरियाणा पुलिस ने पंजाब की सीमा पर कार्रवाई की है। उन्होंने हरियाणा पुलिस के खिलाफ 302 के तहत केस दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले की न्यायिक जांच की जाए। हरियाणा के सीएम व गृह मंत्री के खिलाफ भी केस दर्ज करने की मांग उन्होंने की। पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की मांग भी संयुक्त किसान मोर्चा ने की। 

डब्ल्यूटीओ का पुतला फूकेंगे किसान

14 मार्च को देशभर के किसान दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान महापंचायत करेंगे। यह फैसला बैठक में लिया है। वहीं 26 फरवरी को किसानों ने ट्रैक्टर मार्च का एलान किया है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 26 फरवरी को देशभर में किसान हाइवे पर ट्रैक्टर मार्च करेंगे। एक तरफ की सड़क खुली रहेगी। इसी दिन शाम को विश्व व्यापार संगठन (WTO) का पुतला भी फूंका जाएगा। 

अमित शाह, मनोहर और विज का मांगा इस्तीफा

संयुक्त किसान मोर्चा ने देश के गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल और गृह मंत्री अनिल विज के इस्तीफे की मांग भी की। किसानों ने कृषि को विश्व व्यापार संगठन से अलग करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed