{"_id":"61bb3b3c8e985966f7693fa2","slug":"farmers-warn-for-protests-against-increase-toll-tax-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में फिर किसान आंदोलन की तैयारी: 20 दिसंबर से राज्यव्यापी रेल नाकेबंदी की घोषणा, टोल प्लाजा पर जारी रहेगा धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में फिर किसान आंदोलन की तैयारी: 20 दिसंबर से राज्यव्यापी रेल नाकेबंदी की घोषणा, टोल प्लाजा पर जारी रहेगा धरना
Thu, 16 Dec 2021 06:45 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 16 Dec 2021 06:45 PM IST
सार
हर टोल साइट पर टोल रेट 5 रुपये से बढ़ाकर 15 रुपये कर दिया गया है। लुधियाना-जालंधर रोड पर लाडोवाल टोल प्लाजा पर कारों की वन-वे दरों को 130 रुपये से बढ़ाकर 135 रुपये कर दिया गया है। लाडोवाल टोल प्लाजा पूरे राज्य में सबसे ज्यादा राजस्व कमाने वाला है। धरने से पहले इसका रोजाना कलेक्शन करीब 75 लाख रुपये था।
विज्ञापन
किसान आंदोलन की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय कृषि कानूनों की वापसी से दिल्ली की सीमाओं पर समाप्त हुआ किसान आंदोलन अब एक बार फिर पंजाब में शुरू होगा। टोल दरों में की गई बढ़ोतरी के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) और किसान मजदूर संघर्ष समिति ने आंदोलन की चेतावनी दी है। उगराहां की ओर से घोषणा की गई है कि 20 दिसंबर से किसान पूरे पंजाब में राज्यव्यापी रेल नाकेबंदी करेंगे। जब तक टोल रेट वापस नहीं लिए जाएंगे, तब तक सूबे के नौ टोल प्लाजा पर किसानों का धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
कृषि कानून वापस लिए जाने के बाद किसानों ने भले ही अपना आंदोलन वापस ले लिया हो लेकिन पंजाब को अब भी किसानों के अन्य मुद्दों पर आंदोलन का सामना करना पड़ सकता है। पंजाब में राज्य भर से 140 से अधिक स्थाई मोर्चों को तो किसानों ने हटा दिया है लेकिन टोल दरों में बढ़ोतरी को लेकर टोल प्लाजा पर अभी भी किसानों की हड़ताल जारी है।
विज्ञापन
किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन उगराहां ने सरकार को चेतावनी दी है कि टोल प्लाजा दरों में वृद्धि वापस लेने तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। उधर, तीन कृषि कानूनों को वापस लेकर दिल्ली से लौटे किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेताओं ने 20 दिसंबर से राज्यव्यापी रेल नाकेबंदी की घोषणा की है।
विज्ञापन
उगराहां के महासचिव सुखेदव सिंह कोकरी कलां ने कहा जब तक बढ़े टोल रेट वापस नहीं लिए जाते, तब तक वे नौ टोल प्लाजा पर बने रहेंगे। हरियाणा में दरों में बढ़ोतरी की गई लेकिन राज्य सरकार ने घोषणा की है कि टोल प्लाजा पुरानी दरों के साथ जारी रहेंगे। हम भी पंजाब सरकार के जवाब का इंतजार कर रहे हैं। बीकेयू डकौंदा अध्यक्ष बूटा सिंह बुर्ज गिल ने कहा कि मालवा के 10 टोल प्लाजा और दोआबा व माझा टोल प्लाजा के 10 धरनों पर हमारी यूनियन का डटी रहेगी।