फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   farmers take out tractor march from Kundli Tikri Ghazipur border and Rewasan On Thursday

ट्रैक्टर मार्च से किसान आज दिखाएंगे ताकत, कुंडली बॉर्डर से निकलेगा सबसे बड़ा काफिला

Thu, 07 Jan 2021 12:06 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/रोहतक/सोनीपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/रोहतक/सोनीपत Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 07 Jan 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
farmers take out tractor march from Kundli Tikri Ghazipur border and Rewasan On Thursday
ट्रैक्टर मार्च की तैयारी में जुटे किसान - फोटो : amar ujala

कृषि कानून पर सरकार से शुक्रवार को होने वाली बातचीत से पहले किसान गुरुवार को दिल्ली की सीमाओं पर ट्रैक्टर मार्च निकालकर ताकत दिखाएंगे। इस संबंध में किसान संगठनों ने बुधवार को बैठक कर रणनीति तय की। ट्रैक्टर मार्च चार जगहों से शुरू होगा। कुंडली, टीकरी, गाजीपुर बॉर्डर और रेवासन से निकाला जाएगा। 

विज्ञापन


सबसे बड़ा काफिला कुंडली बॉर्डर से निकलेगा। वहां 1500 ट्रैक्टर हैं। गुरुवार सुबह इतनी ही संख्या में हरियाणा के किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंचेंगे। स्वराज इंडिया के संयोजक योगेंद्र यादव ने बताया कि सुबह 11 बजे एक्सप्रेसवे पर चार तरफ से ट्रैक्टर मार्च करेंगे। कुंडली बॉर्डर, टीकरी बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर और रेवासन से ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। वहीं, किसानों की नजरें सरकार के साथ आठ फरवरी को होने वाली बातचीत पर भी टिकी है। 
विज्ञापन


वहीं, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खेड़ा बॉर्डर से लेकर धारूहेड़ा के पास मसानी बैराज तक तीन स्थानों पर किसानों का धरना जारी है। मसानी बैराज पर किसानों को रोकने के लिए पुलिस बल आंसू गैस के गोलों के साथ तैनात है। मसानी व संगवाड़ी के पास भी हाईवे पर किसानों ने टेंट लगाए हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मसानी बैराज पर बुधवार सुबह एक किसान की तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पंजाब के विभिन्न जिलों किसानों ने बुधवार को ट्रैक्टर मार्च निकालकर विरोध जताया। फिरोजपुर में किसानों ने कार और ट्रैक्टर रैली निकाली। किसान नेताओं का कहना है कि जब तक कृषि कानून रद्द नहीं होते संघर्ष जारी रहेगा। मुक्तसर में भी बड़ी संख्या में किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला।

सांसद के खिलाफ भाजपाइयों का धरना जारी
भाजपा जिला प्रधान पुष्पिंदर सिंगल के नेतृत्व में गुरुवार को भी सांसद बिट्टू के खिलाफ धरना दिया गया। डीसी दफ्तर के बाहर भाजपा के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी। इस दौरान भाजपा नेताओं ने सांसद बिट्टू और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने कहा कि जब तक पुलिस बिट्टू के खिलाफ मामला दर्ज नहीं करेगी वह प्रदर्शन इसी तरह जारी रखेंगे।


23 जनवरी को राज्यपाल आवास पर प्रदर्शन करेंगे किसान
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी बुधवार को सिरसा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डबवाली, रानियां, सिरसा में किसानों से मुलाकात की और कहा कि 23 जनवरी को राज्यपाल आवास पर किसान प्रदर्शन करेंगे। भिवानी में कितलाना टोल प्लाजा पर भी भाकियू नेता चढूनी पहुंचे और कहा कि केंद्र और राज्य में गूंगी, बहरी और अंधी सरकारें बैठी हैं, जिन्हें किसानों की तकलीफ नहीं दिख रही है। सभी बिरादरी के सहयोग से चल रहा किसान आंदोलन इनको जगाकर रहेगा। किसान नेता इस दौरान फतेहाबाद में भी कुछ देर के लिए रुके और स्थानीय किसान नेताओं से बातचीत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed