{"_id":"663f568832cdecbe8b00949e","slug":"farmers-surrounded-bjp-candidate-rana-gurmeet-sodhi-in-jalalabad-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: जलालाबाद में भाजपा प्रत्याशी राणा गुरमीत सोढ़ी का किसानों ने किया घेराव, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: जलालाबाद में भाजपा प्रत्याशी राणा गुरमीत सोढ़ी का किसानों ने किया घेराव, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की
Sat, 11 May 2024 05:10 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 11 May 2024 05:10 PM IST
सार
किसान नेताओं ने कहा कि पंजाब भर में जहां भी भाजपा प्रत्याशी चुनाव प्रचार करने पहुंचेंगे वहां पर उनका घेराव किया जाएगा। उनकी मांगें भाजपा ने पूरी नहीं की है। उनके ज्यादातर किसान भाई शंभू बार्डर पर धरना लगाकर बैठे हैं।
विज्ञापन
राणा सोढ़ी का विरोध करते किसान
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में भाजपा नेताओं का विरोध जारी है। जलालाबाद में चुनाव प्रचार करने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी का घेराव कर किसानों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस किसी तरह सोढ़ी को वहां से निकालकर ले गई। सोढ़ी जलालाबाद के क्षेत्र में अपना चुनाव प्रचार भी नहीं कर सके।
शनिवार को किसानों को सोढ़ी के जलालाबाद आने की भनक लगी तो किसान सैकड़ों की संख्या में नए बस स्टैंड के पास एकत्र होना शुरू हो गए। जैसे ही सोढ़ी अपने काफिले के साथ वहां से गुजरे तो किसानों ने उनका घेराव किया और नारेबाजी की। किसान नेताओं का कहना है कि भाजपा उद्योगपतियों का साथ दे रही है। भाजपा की नीतियों से किसान बर्बाद हो चुके हैं। दोबारा देश में भाजपा की सरकार बनती है तो भारत का संविधान खत्म कर देगी।
किसान नेताओं ने कहा कि पंजाब भर में जहां भी भाजपा प्रत्याशी चुनाव प्रचार करने पहुंचेंगे वहां पर उनका घेराव किया जाएगा। उनकी मांगें भाजपा ने पूरी नहीं की है। उनके ज्यादातर किसान भाई शंभू बार्डर पर धरना लगाकर बैठे हैं।
विज्ञापन
किसानों की भीड़ में से पुलिस ने किसी तरह सोढ़ी का काफिला निकाला। किसान जत्थेबंदियों ने गांवों में भी लोगों की ड्यूटियां लगाई है, जब कोई भाजपा प्रत्याशी या कार्यकर्ता चुनाव प्रचार करने पहुंचे तो उसे काली झंडी दिखाने के अलावा विरोध कर उसे वहां से वापस लौटा दें।